August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Chandil: Government bulldozers run against encroachment on government land many constructed buildings demolished.... News कोल्हान क्राइम झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Chandil : सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के विरुद्ध चला सरकारी बुलडोजर, कई निर्मित भवन ध्वस्त….

Chandil : सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के विरुद्ध चला सरकारी बुलडोजर, कई निर्मित भवन ध्वस्त….
Spread the love

Chandil : सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के विरुद्ध चला

सरकारी बुलडोजर, कई निर्मित भवन ध्वस्त….

चाण्डिल ( कल्याण पात्रा) चांडिल प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कंदरबेड़ा में झारखंड सरकार के जमीन पर अवैध तरीके से अतिक्रमण कर भवन का निर्माण किया गया था । जिसके विरुद्ध अंचल कार्यालय द्वारा गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर निर्माणों को ध्वस्त किया गया.
चांडिल अंचलाधिकारी के निर्देश पर चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान से पूर्व स्थानीय अतिक्रमणकारियों को नोटिस भी दिया गया था. बावजूद इसके जमीन खाली नहीं करने के विरुद्ध सरकारी बुलडोजर चलाते हुए सभी निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया.

इस मौके पर पुलिस बल भी मौजूद थी. इधर जमीन पर निर्माण कर दुकान और मकान बनाकर रह रहे लोगों ने कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना के इस कार्रवाई से उन्हें भारी नुकसान हुआ है.

वही मौके पर मौजूद चांडिल अंचल के सीआई ने बताया कि उक्त भूखंड सरकारी है. जिस पर पूर्व में ही बोर्ड लगाया गया था. बावजूद इसके लोग यहां रह रहे थे. तीन बार नोटिस तमिला करने के बावजूद भी जमीन खाली नहीं की गई जिसके बाद अभियान चलाया गया है.

Related posts

टाइगर जयराम महतो की रिहाई को लेकर कांड्रा मोड़ को सैकड़ों की संख्या में झारखंडी खतियानी भाषा संघर्ष समिति के लोगों ने जाम … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Ranchi : धर्म और संस्कृति का अनूठा जुड़ाव है हमें जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है : अनुराधा मुंडा | Vananchal 24TV Live

admin

रस ड्राइविंग और बाइक से स्टंट करने वालों को सबक सिखाने के लिए चांडिल पुलिस उतरी सड़क पर, तीन वाहनों को किया जब्त… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin