June 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Chandil: Youths of different parties joined hands with AJSU.... News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Chandil : विभिन्न दलों के युवाओं ने थामा आजसू का दामन…. | Vananchal 24TV Live

Chandil : विभिन्न दलों के युवाओं ने थामा आजसू का दामन…. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

 

चांडिल (विद्युत महतो) ईचागढ़ प्रखंड आजसू उपाध्यक्ष पिंटू महतो के नेतृत्व में विभिन्न दलों के दर्जनभर युवाओं ने आजसू का दामन थामा। बुधवार को चांडिल प्रखंड के चिलगु स्थित विधानसभा स्तरीय प्रधान कार्यालय में सदस्यता ग्रहण किया। इस दौरान आजसू केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी का स्वागत किया। हरेलाल महतो ने पार्टी का अंगवस्त्र और फूल माला पहनाकर स्वागत किया और आजसू के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का अपील किए।

Advertisements

इस अवसर पर हरेलाल महतो ने कहा कि आजसू पार्टी में आने वाले सभी सदस्यों का स्वागत है लेकिन संगठन के दायित्व को निर्वहन करना आवश्यक है। यदि केवल पद लेने के लिए आजसू में आएंगे तो समाज का विकास संभव नहीं हो सकता है। संगठन के रहकर समाज के भलाई में काम करें, संगठन के मजबूती के लिए काम करें। हरेलाल महतो ने कहा कि आजसू ने हमेशा युवाओं के हक अधिकार बात की है, युवाओं के संघर्ष में साथ दिया है। आजसू आने वाले समय में युवाओं के बेहतर भविष्य निर्माण के लिए जल्द ही अनेकों कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रही हैं। इस मौके पर चांडिल प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप, पिंटू महतो, आजसू छात्र संघ जिलाध्यक्ष धर्मराज प्रधान, मनोरंजन महतो, सुनील प्रमाणिक, सुमित कुमार, सत्यदेव प्रमाणिक, विभीषण लायक, मनोज मंडल, सचिन सिंह मुंडा, नीलकमल सिंह मुंडा आदि मौजूद थे।

Advertisements

Advertisements




Related posts

Ranchi : पंकज मिश्रा के करीबी दाहू यादव को ईडी ने लिया निशाने पर, साहिबगंज में फिर ईडी की धमक,स्‍वीटी पैलेस पहुंची टीम, जेल में बंद गवाह से पूछताछ के लिए कोर्ट में दिया आवेदन….. | Vananchal 24TV Live

admin

सरायकेला राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव ने श्री श्री पब्लिक दुर्गा पूजा समिति के पूजन उत्सव का किया शुभारंभ; की महासप्तमी की पूजा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

ग्राम प्रधान महासभा प्रखंड कमेटी ने बैठक कर कुल चार प्रस्ताव पारित किये; एसडीओ को सौंपा ज्ञापन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin