June 17, 2025
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Chandil: AJSU leader Harelal Mahato unveiled the statue of martyr Nirmal Mahato at Bandu in Nimdih.... News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Chandil : नीमडीह के बांदू में आजसू नेता हरेलाल महतो ने शहीद निर्मल महतो का प्रतिमा अनावरण किया…. | Vananchal 24TV Live

Chandil : नीमडीह के बांदू में आजसू नेता हरेलाल महतो ने शहीद निर्मल महतो का प्रतिमा अनावरण किया…. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

निबंध लेखन और चित्रांकन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन…

नीमडीह/चांडिल (परमेश्वर साव): झारखंड आंदोलन के अगुआ नेता शहीद निर्मल महतो के जयंती अवसर पर नीमडीह प्रखंड के बांदू में प्रतिमा का अनावरण किया गया। आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने प्रतिमा अनावरण करके श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर हरेलाल महतो ने कहा कि निर्मल दा ने अपने प्राण त्याग कर हम हम सभी को झारखंड राज्य सौंपा है। अब राज्य को सजाने – संवारने के दायित्व हमारा है। हरेलाल महतो ने कहा कि राज्य अलग होकर 22 साल बाद भी ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास नहीं होना, दुर्भाग्य की बात है। जबकि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र भी निर्मल दा का कर्मभूमि रहा है। हरेलाल महतो ने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा में निर्मल दा के विचारों का नेतृत्व चाहिए, इसलिए जनता भी अबकी बार स्थानीय नेतृत्व चाहती हैं। इस मौके पर अमूल्य महतो, दुर्याेधन गोप, संदीप महतो, राजाराम महतो, पवित्र महतो, रमापति महतो, चंदन वर्मा, सुलोचना प्रमाणिक, भुवन लोहार, जितेन मूदी, जतिन्द्र टुडु, रथुराम महतो, सविनाथ महतो, सुदर्शन महतो, गौरांग महतो, चंद्र मोहन महतो आदि मौजूद थे।

Advertisements

बांदू में शहीद निर्मल महतो के प्रतिमा अनावरण के अवसर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता और चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने शहीद निर्मल महतो के जीवनी पर निबंध लिखा। इसमें सुनील माझी प्रथम, मिताली गोप द्वितीय तथा भवानी गोप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रांकन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने स्वतंत्रता सेनानी तथा झारखंड आंदोलन के शहीदों व क्रांतिकारियों के चित्र बनाया। इसमें दामिनी प्रमाणिक प्रथम, तृप्ति गोराई द्वितीय तथा भानुमति गोप ने तृतीय स्थान प्राप्त की। सभी विजेता प्रतिभागियों को आजसू केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मौके पर हरेलाल महतो ने कहा कि शहीद निर्मल महतो केवल झारखंड के लिए ही आंदोलन नहीं किए थे, वह राज्य के बच्चों के शिक्षा के लिए भी लड़े थे। निर्मल महतो अलग राज्य हासिल करके यहां के लोगों के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, पेयजल, बिजली इत्यादि की सुविधा दिलाने की इच्छा रखते थे।

Advertisements

Advertisements




Related posts

Saraikela News : लगातार तीसरे दिन छात्र संघ का जारी रहा आमरण अनशन…

admin

सरायकेला:जिला बार एसोसिएशन प्रांगण में अध्यक्ष द्वारा फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Jamshedpur News : बंचित व जरूरतमंद लोगों के बीच डालसा चला रहा जागरूकता अभियान… | Vananchal 24TV Live

admin