October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
G.K... Jamshedpur: Arrival of Sangat from Punjab starts in religious gathering News कोल्हान झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Jamshedpur : धार्मिक समागम मे पंजाब से संगत का आगमन शुरू,दिल्ली से आएंगे जी.के… | Vananchal 24TV Live

Jamshedpur : धार्मिक समागम मे पंजाब से संगत का आगमन शुरू,दिल्ली से आएंगे जी.के… | Vananchal 24TV Live
Spread the love

जमशेदपुरःरंगरेटा महासभा और बाबा जीवन सिंह भलाई ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में चार साहिबजादे और बाबा जीवन सिंह जी के शहादत पर आयोजित हो रहे धार्मिक समागम के लिए अब पंजाब से भी संगत रवाना हो चुकी है.
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए महासभा के झारखंड प्रधान मंजीत सिंह गिल ने कहा कि 24 दिसंबर की संध्या से शुरू होने वाले तीन दिवसीय धार्मिक समागम की तैयारियाँ जोरो पर है. समागम की सफलता के लिए समाज के बच्चों से लेकर बुजुर्ग और महिलाएं तक सक्रिय भूमिका अदा कर रही हैं.इसके अलावा लौहनगरी के विभिन्न गुरुद्वारा कमेटियाँ और सिख समुदाय की कई संस्थाएं भी सहयोग कर रही हैं.

Advertisements

उन्होने बताया कि आज पंजाब से 60 श्रद्घालु रात में कानपुर पहुँच चुके हैं जो कल रात 10.00 बजे तक टाटानगर स्टेशन पहुँचेंगे.सभी जगह से आने वाली संगत का पूरा मान-सम्मान और स्वागत किया जाएगा.वे बोले सिख धर्म में हमारे गुरूओं ने संगत को सबसे ऊंचा दर्जा दिया है इसलिए हम संगत के मान-सम्मान और स्वागत का विशेष ध्यान रख रहे हैं.श्रद्धालुओं के लिए लंगर से लेकर चाय-पानी व नाश्ते तक का विशेष प्रबंध किया जा रहा है.

Advertisements

*दिल्ली से जागो पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जी.के का आना तय*

इधर समागम में धार्मिक विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी देने के लिए दिल्ली से सिखों के सर्वमान्य नेता और जागो पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष मंजीत सिहं जी.के ने भी झारखंड आने पर अपनी सहमति जताई है.बताते चलें कि श्री जी.के ने भी देश में पहला चेतना मार्च 28 मार्च 1999 को निकाला था.

श्री गिल ने कहा कि 25 दिसंबर को दिल्ली से झारखंड आते ही राँची एयरपोर्ट पर ही श्री जी.के को विशेष सुरक्षा भी प्रदान की जाएगी.इस संदर्भ में झारखंड सरकार और पुलिस मुख्यालय को भी दिल्ली से पत्र भेजा जा चुका है.
बताते चलें कि 24,25 और 26 दिसंबर को जमशेदपुर के एग्रिको मैदान में विशाल धार्मिक समागम का आयोजन झारखंड की रंगरेटा महासभा और चंडीगढ़ की बाबा जीवन सिंह भलाई ट्रस्ट द्वारा किया जाना है जिसमें झारखंड,बिहार,बंगाल,पंजाब और दिल्ली से सिख संगत का आगमन होना है.

Related posts

SARAIKELA NEWS : पत्रकारिता के क्षेत्र में समस्या औऱ उसके समाधान को लेकर संगोष्ठी का हुआ आयोजन…

admin

Ranchi : नामकुम में 50 डिसमिल एरिया में की जा रही अफीम की खेती को विनष्ट किया | Vananchal 24TV Live

admin

सरायकेला:नव भारत साक्षरता कार्यक्रम एनएलआईपी के तहत साक्षर बनेंगे जिले के 15 वर्ष से अधिक उम्र के निरक्षर लोग; जारी है सर्वे कार्य… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin