June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Bokaro: Was sexually abusing a minor by trapping him in his trap News sent obscene video to school on protest... कोयलांचल क्राइम झारखण्ड बोकारो सुर्खियां

Bokaro : नाबालिग को अपने जाल में फंसा कर कर रहा था यौन शोषण, विरोध करने पर स्कूल में भेजा अश्लील वीडियो… | Vananchal 24TV Live

Bokaro : नाबालिग को अपने जाल में फंसा कर कर रहा था यौन शोषण, विरोध करने पर स्कूल में भेजा अश्लील वीडियो… | Vananchal 24TV Live
Spread the love

बोकारो। बोकारो में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ एक सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया है। जहां कथित रूप से वीडियो एडिटिंग के काम करने वाले कर्मटाड़ हरला निवासी जिलाऊल मुस्तफा उर्फ अरमान ने दूसरे समुदाय की किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसाया। उसके बाद उसका यौन शोषण करने लगा। इस बार वह आरोपी के दबाव में नहीं आई तो उसने पीड़िता के कुछ अश्लील वीडियो ई-मेल से स्कूल में भेज दिए।जिसके बाद स्कूल में हड़कंप मच गया और स्कूल प्रबंधन ने लड़की के माता-पिता को बुलाकर इस मामले की जानकारी दी।

Advertisements

लड़की के घर वालों द्वारा दिए आवेदन के बाद पोस्को एक्ट के तहत दुष्कर्म और वीडियो शेयर कर ब्लैकमेलिंग के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। आरोपी मोहम्मद जियाउल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही पीड़ित बच्ची की काउंसलिंग भी कराई जा रही है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी दो सालों से उसके साथ गंदा काम कर रहा था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 2020 में होली के दिन आरोपी ने उसे अपने घर बुलाया और धोखे से नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बनाए।

Advertisements

फिर वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए अरमान दो वर्षों से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था।
पीड़िता की मां का कहना है कि उन्हें बेटी के स्कूल के प्रबंधन से तीन दिसंबर को इसकी जानकारी मिली थी कि एक अश्लील वीडियो मेल पर आया है। इसके बाद उन्होंने बेटी से पूछा। उसने रोते हुए बताया कि जियाऊल उसे बहला- फुसलाकर सेक्टर नौ स्थित अपने घर ले गया। उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया इसके बाद दुष्कर्म किया, साथ ही उसका वीडियो भी बना लिया। फिर हमने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Advertisements




Related posts

Chandil स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन, किया गया मुफ्त इलाज व दवा वितरण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला में बारिश होते ही शाम का मौसम हुआ सुहाना . . .  – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Chandil : बालू माफिओं पर चला पुलिसिया डंडा, दो बिना नम्बर प्लेट अवैध बालू से लदा ट्रैक्टर को तिरूलडीह थाना ने किया जब्त…. | Vananchal 24TV Live

admin