August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
interacted with the members of the Children's Parliament. JAMSEDPUR: Jajwa's delegation visited Lupungdih Primary School News कोल्हान झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम सुर्खियां

JAMSEDPUR : जज्वा का प्रतिनिधिमंडल ने प्राथमिक स्कूल लुपुंगडीह का किया दौरा,बाल संसद के सदस्यों से किया संवाद..

JAMSEDPUR : जज्वा का प्रतिनिधिमंडल ने प्राथमिक स्कूल लुपुंगडीह का किया दौरा,बाल संसद के सदस्यों से किया संवाद..
Spread the love

 जज्वा का प्रतिनिधिमंडल ने प्राथमिक स्कूल लुपुंगडीह का किया

दौरा,बाल संसद के सदस्यों से किया संवाद..

जमशेदपुर : झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (जज्वा) का प्रतिनिधिमंडल संरक्षक धर्मेंद्र मिश्रा की पहल पर प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र ज्योतिष के नेतृत्व में शुक्रवार को प्राथमिक स्कूल लुपुंगडीह का दौरा किया. इस अवसर पर स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेंद्र कर्ण ने पत्रकारों का स्वागत किया एवं बच्चों से परिचय करवाया. राजेंद्र ने बताया कि इस स्कूल में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के बच्चें पढ़ते है. विद्यालय में कुल 35 बच्चें पढ़ते है. इस दौरान जज्वा के सदस्यों ने बाल संसद के सदस्यों से सीधा संवाद किया. पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का बच्चों ने त्वरित जवाब दिया. बच्चों ने कविता एवं पहाड़ा सुनाया.

जज्वा के कमलेश सिंह बच्चों को जोड़ने की सरल विधि की जानकारी दी.इस दौरान अपने बीच पत्रकारों को पाकर बच्चे कफी उत्साहित दिखे. इस अवसर पर जज्वा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र ज्योतिष ने कहा स्कूल के दौरा करने के पीछे उद्देश्य देश और समाज के भविष्य बच्चों का चरित्र निर्माण के साथ ही उनको पढ़ने के लिए प्रेरित करना और हौसला बढ़ाना था. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों पर स्वस्थ समाज के निर्माण की जिम्मेवारी है. जिसकी शुरुआत समाज की नींव बच्चों को मोटिवेट से आज किया गया. ज्योतिष ने कहा कि झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन पत्रकारों के हित से साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेवारी का भी लगातार निर्वहन करता रहेगा.इस अवसर पर मुख्य रुप से मधुरेश वाजपेयी,सुनील पांडे,सुशल दे विनोद कुमार भी उपस्थित रहे

Related posts

Saraikela News : ब्रेक के बाद सरायकेला में रविवार को पूरे दिन हुई झमाझम बारिश; डैमेज बिल्डिंग के ढहने से बाल बाल बचे शिक्षक तरुण; अल्टो वाहन हुई क्षतिग्रस्त…. | Vananchal 24TV Live

admin

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय समिति की बैठक हुई, बैठक में जिला अंतर्गत संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन पर की गई विस्तृत चर्चा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

दर्दनाक सड़क हादसे में अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी चालक की ऑन द स्पॉट हुई मौत… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin