October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Chandil : विधायक ने चोगाटांढ़ व रहड़ाडीह में किया दो ट्रांसफार्मर उद्घाटन. …

Chandil : विधायक ने चोगाटांढ़ व रहड़ाडीह में किया दो ट्रांसफार्मर उद्घाटन. …
Spread the love

विधायक ने चोगाटांढ़ व रहड़ाडीह में किया दो ट्रांसफार्मर उद्घाटन. …

चाण्डिल (विधुत महतो)    विधायक सविता महतो ने गुरुवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान ईचागढ़ प्रखंड के चोगाटांढ़ व रहड़ाडीह गांव में दो ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक ने कहा दोनों गांव में 25-25 केवी का दो नया ट्रांसफार्मर लगाया गया जिसका विधिवत नारियल फोड़कर व फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस दौरान विधायक ने आधे दर्जन गांव का दौरा कर लोगों के जन समस्या को जाना। उन्होंने बताया कि विगत कुछ दिनों से दोनों गांवों में ट्रांसफार्मर खराब था, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने मुझे दिया। बिजली विभाग के अधिकारी से बात कर दोनों गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया।दोनों गांव में नया ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त किया। मौके पर झामुमो केन्द्रीय सदस्य काबलु महतो, पूर्व मुखिया पंचानन पातर , हरेंद्र नाथ महतो, गोराचांद महतो, सुफल महतो आदि काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts

जमशेदपुर में अपराधियों का बोलबाला, 15 जुलाई को सोनारी फायरिंग का पुलिस ने किया खुलासा, पांच गिरफ्तार, अभी भी कई अपराधी पुलिस के गिरफ्त से बाहार, गिरफ्तार अपराधी के निशानदेही पर दोमुहानी से हथियार के साथ किया गिरफ्तार… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

चांडिल : एसपी ने किया बालू घाट का निरीक्षण, बैध चालान पर बालू लदा हाईवा छोड़ा गया…

admin

Hazaribagh : IPL गोलीकांड मामले में रामगढ़ की विधायक ममता देवी दोषी करार, भेजी गयीं जेल*

admin