June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela: The Gram Sabha did a padyatra to free the elephants Champa and Rajni from the chain. कोल्हान झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : हथिनी चंपा और रजनी को जंजीर से मुक्त कराने को लेकर ग्राम सभा ने की पदयात्रा…

Saraikela : हथिनी चंपा और रजनी को जंजीर से मुक्त कराने को लेकर ग्राम सभा ने की पदयात्रा…
Spread the love

हथिनी चंपा और रजनी को जंजीर से मुक्त कराने को लेकर

ग्राम सभा ने की पदयात्रा…

सरायकेला Sanjay । सरायकेला-खरसावां जिले के दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी में हथिनी रजनी और चंपा को जंजीरों से मुक्त कराने के लिए सोमवार को संयुक्त ग्राम सभा के नेतृत्व में शहरबेड़ा मुख्य द्वार से लेकर माकुलाकोचा चेक नाका तक पदयात्रा कर वन विभाग के खिलाफ में पारंपरिक हथियार लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। जहां वन विभाग के खिलाफ हाथों में पोस्टर बैनर लेकर ग्रामीणों ने जोरदार नारेबाजी की वही ग्रामीणों ने प्रदर्शन के माध्यम से वन विभाग से मांग करते हुए हथिनी चंपा और रजनी को जंजीरों से मुक्त करने की मांग की। और साथ ही साथ दोनों हथिनियों के लिए भोजन और चिकित्सा की व्यवस्था करने तथा हथिनियों को जंजीरों से मुक्त कर आजाद रखे जाने की मांग की। वही ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि अगर हमारी मांगे वन विभाग ने पूरी नहीं की तो इसके बाद बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Related posts

Sarikela : 10 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण का हुआ समापन…

admin

नीमडीह बीआरसी परिसर में दिव्यांग जांच शिविर में 50बच्चे को चिन्हित, सह 35 बच्चे को समाग्री वितरण शिविर लगाया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela News : चाइल्डलाइन सरायकेला खरसावां द्वारा सरायकेला थाना में चलाया गया चाइल्डलाइन से दोस्ती अभियान…. | Vananchal 24TV Live

admin