August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : राहुल गांधी को झारखंड में भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण… | Vananchal 24TV Live

Saraikela : राहुल गांधी को झारखंड में भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण… | Vananchal 24TV Live
Spread the love

 

कांड्रा : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सांसद और कांग्रेसी नेता राहुल गांधी को झारखंड में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने को आमंत्रित किया।

Advertisements

आज मध्यप्रदेश के इन्दौर के सांबेर से राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के दरम्यान राजेश ठाकुर ने इसके लिए उन्हें आमंत्रण दिया।

Advertisements

इस यात्रा में झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अलावा कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर, मंत्री बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख, भारत जोड़ो यात्रा के राज्य संयोजक सुबोधकांत सहाय सहित कई विधायक भी इसमें शामिल हुए थे।

यात्रा के दौरान मध्याह्न भोजन के समय राहुल गांधी ने झारखंड से आये नेताओं के संग राज्य के वर्तमान राजनीतिक हालात और राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे विकास के कार्यक्रमों पर चर्चा की।

कहा कि राज्य सरकार जनहित के मुद्दे में जो कार्य कर रही है, वो काबिले तारीफ है। इसी क्रम में राजेश ठाकुर ने झारखंड में चल रहे भारत जोड़ो यात्रा के उपयात्रा में राहुल गांधी को शामिल होने का आमंत्रण दिया।

Advertisements




Related posts

सतबहनी में सफायर की लॉन्चिंग कार्यक्रम में पहुंची भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह, नागपुरी गानों से बांधा समां… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Silly : झामुमो सिल्ली प्रखंड का वन भोज संपन्न…

admin

Sarikela News : अतिक्रमण की चपेट में सरायकेला, मुख्य सड़क मार्ग के किनारे दुकान लगाना बना व्यवसाय….. | Vananchal 24TV Live

admin