June 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
A free mega health camp will be organized on December 4 in collaboration with the Ministry of Tribal Affairs Government of India and Tata Steel; The Deputy Commissioner held a meeting regarding the successful operation of the mega health camp to be held at Kashi Sahu College Seraikela. News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA NEWS :जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार एवं टाटा स्टील के सहयोग से आगामी 4 दिसंबर को लगेगा निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप; काशी साहू कॉलेज सरायकेला में लगने वाले मेगा हेल्थ कैंप के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त ने की बैठक… | Vananchal 24TV Live

SARAIKELA NEWS :जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार एवं टाटा स्टील के सहयोग से आगामी 4 दिसंबर को लगेगा निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप; काशी साहू कॉलेज सरायकेला में लगने वाले मेगा हेल्थ कैंप के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त ने की बैठक… | Vananchal 24TV Live
Spread the love

अधिक से अधिक लोग का मेगा हेल्थ कैंप में हो स्वास्थ्य जाँच: उपायुक्त।

सरायकेला। केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा एवं टाटा स्टील की पहल पर आगामी 4 दिसंबर को काशी साहू कॉलेज सरायकेला परिसर में नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसके सफल क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त अरवा राजकमल ने जिले के वरीय पदाधिकारी, सिविल सर्जन एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक मे उपायुक्त ने आगामी 4 दिसंबर को काशी साहू कॉलेज में लगाए जा रहे नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप में अधिक से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार एवं टाटा स्टील की पहल पर जिला के लागों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके, इस उद्येश्य को लेकर आगामी 4 दिसंबर को काशी साहू कॉलेज सरायकेला परिसर में नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है. उक्त कैंप में स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम समस्याओं का निःशुल्क इलाज कर दवाइयों का वितरण भी किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम मे विभिन्न बीमारियों के लिए 200 से अधिक डॉक्टर उपस्थित होंगे। जांच के दौरान गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों के लिए आगे की चिकित्सा की व्यवस्था कराई जाएगी. उक्त स्वास्थ्य शिविर में कोई व्यक्ति किसी भी बीमारी के इलाज के लिए शामिल हो सकता है. लाभुकों के लिए शिविर में पंजीकरण की मुफ्त व्यवस्था की जाएगी और रोगियों को इलाज के लिए तमाम सुविधाएं निःशुल्क दी जाएगी. स्वास्थ्य शिविर में रोगों के शीघ्र जांच, इलाज की सुविधा और संबंधित जानकारी निःशुल्क उपलब्ध करायी जाएगी. हर तरह की बीमारियों की जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की जाएगी और निःशुल्क दवाइयां दी जाएंगी. साथ ही बीमारी से संबंधित प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्र के हर वर्ग का नि:शुल्क जाँच किया जायेगा। अतः उक्त मेगा शिविर का व्यापक प्रचार प्रसार करें। ताकि अधिक से अधिक लोगों का नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच हो सके। उपायुक्त ने कहा कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी के साथ तालमेल स्थापित कर सहिया, सेविका एवं सहायिका को सपरिवार एवं अपने आसपास के लोगों के साथ आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करे। तेजस्विनी की टीम किशोरियों का एनीमिया समेत अन्य टेस्ट कराएं। उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम में जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांग का प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। जहां जांचोपरांत उसी दिन प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने संबंधित क्षेत्रीय पदाधिकारी MOIC, CDPO, BEEO, BPM, BPO इत्यादि के साथ बैठक कर प्रखंड स्तर पर कार्य योजना निर्धारित करते हुए शत प्रतिशत लोगों के स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित कराएं।

Advertisements

Advertisements




Related posts

Saraikela News : परिजनों को दी जाएगी हर संभव सहायता, दोषियों पर होगी सख्त करवाई ,कोई भी पुलिस/ पदाधिकारी पैसा मांगे या परेशान करे, मुझे बताएं, एसपी आनंद प्रकाश….. | Vananchal 24TV Live

admin

छठ घाटों का किया निरीक्षण व्रतियों की सुविधाओं की जानकारी ली,टाटी तालाब छठ घाट का निरीक्षण करते बीडीओ व जनप्रतिनिधि… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Ranchi News : प्रधानमंत्री जन्मोत्सव के तीसरे दिन दिव्यांगों के बीच सामग्री का वितरण… | Vananchal 24TV Live

admin