August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान चुनाव झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण….

Saraikela News : उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण….
Spread the love

उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण….

सरायकेला Sanjay । जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल द्वारा शुक्रवार को सामुदायिक भवन सरायकेला स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ ईवीएम वेयर हाउस की विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने वेयर हाउस में लगाए गए CCTV कैमरे, भवन की स्थिति, तैनात सुरक्षा बल, अग्निशमन सिलेंडर, इत्यादि का जाँच करते हुए सुरक्षा के मद्देनजर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर उपायुक्त के साथ उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, SMPO नंदन उपाध्याय, जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मी एवं अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

जिले के स्कूली बच्चों ने किया जमशेदपुर के जुबली पार्क और डिमना लेक का शैक्षणिक भ्रमण . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Chandil स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन, किया गया मुफ्त इलाज व दवा वितरण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

मुरुप में चौबीस प्रहर राधा गोविन्द संकीर्तन धुलौट के साथ हुआ सम्पन्न… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin