June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
date of Municipal Corporation elections postponed due to reservation roster.... discussion on 11 AZs in the meeting News Ranchi News: TAC meeting concluded कोयलांचल चुनाव झारखण्ड राँची सुर्खियां

Ranchi News : टीएसी की बैठक समपन्न, बैठक में 11 एजेडों पर चर्चा, आरक्षण रोस्टर को लेकर नगर निगम चुनाव की तिथि टली …. | Vananchal 24TV Live

Ranchi News : टीएसी की बैठक समपन्न, बैठक में 11 एजेडों पर चर्चा, आरक्षण रोस्टर को लेकर नगर निगम चुनाव की तिथि टली …. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

रांची (के. के. शर्मा) जनजातीय सलाहकार परामर्शदातृ परिषद (टीएसी) की बैठक बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में समपन्न हुई. वही बैठक में कुल 11 एजेंडों पर चर्चा हुई. प्रमुख रूप से पांचवीं अनुसूचित क्षेत्र में एकल पद आरक्षण को लेकर चर्चा की गई. कहा गया कि इस मामले में विधि परामर्श लिया जाएगा, क्योंकि अभी तक पंचायतों में पेसा कानून के तहत ही चुनाव हो रहे हैं. पेसा कानून में कोई संशोधन नहीं किया गया है. बैठक में अधिकांश सदस्यों ने एकल पद पर एसटी का आरक्षण समाप्त करने का विरोध किया और इसको लेकर कैबिनेट में एक प्रस्ताव लाकर केंद्र सरकार भेजने का सुझाव दिया है. ऐसे में नगर निकाय चुनाव की तिथि को आगे बढ़ाने का सुझाव दिया गया है. वही यह भी संभावना जताया जा रहा है कि अब नगर निगम चुनाव समय भी बढ़ सकता है ।

Advertisements

वही बैठक के बाद जनजातीय कल्याण मंत्री चंपाई सोरेन ने बताया बैठक में अभी एकल पद आरक्षण मामले में विधि परामर्श की अभी को निर्णय नहीं हुई है । वही कांग्रेस खिंजरी विधायक राजेश कच्छप ने जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा को प्राइमरी स्तर की पढ़ाई प्रारंभ किये जाने और पेसा कानून को झारखंड में कड़ाई से लागू किये जाने की बात कही और बताया की झारखंड में जमीन अधिग्रहन जैसे मुदृे पर गंभीर रूप से चर्चा किया गया ।

Advertisements

वही राज्य चुनाव आयोग की और से चुनाव की घोषण के बाद आरक्षण को लेकर विवाद को लेकर टीएसी की बैठक में निर्णय नहीं हो सका है । वही नगर निगम के चुनाव की तिथि के संबंध में सभी ने चुप्पी साधी । वही चंपाई सोरेन ने बताने से इंकार करते हुये मामले को सस्पेंस बरकरार रखा है ।

 

 

Advertisements




Related posts

हरेलाल महतो… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

RAJNAGAR NEWS: भुरकुली सड़क दुर्घटना में क्रेशर ऑपरेटर मोटाई मुंडारी की मौत। मोटरसाइकिल स्किट करने से हुई दुर्घटना। मौत ।

admin

Saraikela सड़क दुर्घटना में 56 वर्षीय पुलिस हवलदार हुआ गंभीर रुप से घायल… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin