June 16, 2025
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela News : A review of the works implemented under the Photo Voter List Special Brief Revision Program 2023... कोल्हान चुनाव झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : फोटोयुक्त मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के तहत क्रियान्वित कार्यों का किया गया समीक्षा… | Vananchal 24TV Live

Saraikela News : फोटोयुक्त मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के तहत क्रियान्वित कार्यों का किया गया समीक्षा… | Vananchal 24TV Live
Spread the love

सरायकेला Sanjay । जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल के निर्देशानुसार फोटोयुक्त मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के तहत क्षेत्र में कार्य प्रगति का समीक्षा बैठक आहूत किया गया। बैठक में निर्वाची निबंधन पदाधिकारी 57 खरसावां विधानसभा सह अपर उपायुक्त सूबोध कुमार, निर्वाची निबंधन पदाधिकारी 51 सरायकेला विधानसभा सभा सह अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला राम कृष्ण कुमार, निर्वाची निबंधन पदाधिकारी 50 इचागढ़ विधानसभा सभा सह अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल रंजीत लोहरा सहित सभी बी.एल.ऒ. सुपरवाइजर, सभी कंप्यूटर ऑपरेटर एवं अन्य उपस्थित रहे। इस दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के तहत क्रियान्वित कार्यों का बारी बारी से विधानसभावार सम्बन्धित निर्वाची निबंधन पदाधिकारी के द्वारा समीक्षा किया गया। समीक्षा क्रम में ऐसे बूथ जहां 10 से कम आवेदन प्राप्त हुए है, के सम्बन्धित बी.एल.ऒ. सुपरवाइजर से कारण पूछते हुए प्रगति लाने हेतु आगे की रणनीति के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही ऐसे क्षेत्र में अभियान चलाकर डोर टू डोर सर्वे कर शत प्रतिशत योग्य व्यक्ति का आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए गए।

Advertisements

विधानसभावार समीक्षा क्रम में सम्बन्धित निर्वाची निबंधन पदाधिकारी के द्वारा ऐसे मतदान केंद्र जहां अच्छी संख्या में आवेदन प्राप्त किए गए है, की सराहना करते हुए उनके कार्य योजना से सभी को अवगत कराया गया। वही बी.एल.ऒ. सुपरवाइजर को क्षेत्र में बी.एल.ऒ. के साथ भ्रमण करने तथा ऐसे बी.एल.ऒ. जिनका कार्य प्रगति बहुत धीमा है या किसी प्रकार की लापरवाही की जा रही है का लिखित आवेदन सम्बन्धित सहायक निर्वाची निबंधन पदाधिकारी या निर्वाचन कार्यालय में देने के निर्देश दिया गया। बैठक को अपर उपायुक्त ने सम्बोधित करते हुए सभी बी.एल.ऒ. सुपरवाइजर को बी.एल.ऒ. के साथ आपसी तालमेल स्थापित कर टीम वर्क के साथ कार्य करने, क्षेत्र में आ रही समस्याओं से अपने अपने सम्बन्धित सहायक निर्वाची निबंधन पदाधिकारी को सूचना दे समाधान सुनिश्चित कर शत प्रतिशत योग्य लोगो का आवेदन प्राप्त करने एवं सभी डेटा एंट्री ऑपरेटर को ससमय सभी आवेदन का डेटा एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक हेल्दी मतदाता सूची तैयार करने में आप सभी का सहयोग बहुत आवश्यक है। आप सभी क्षेत्र में पहले भी बेहतर कार्य कर चुके है आगे भी आपसे अपेक्षा है कि निर्धारित लक्ष्य को ससमय पूर्ण कर लिया जायेगा।

Advertisements

बैठक को सम्बोधित करते हुए उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि जिले में मतदाता पहचान पत्र को आधार से लिंक करने हेतु अब 1,82,009 मतदाता बचे है। सभी BLO एवं सम्बन्धित पदाधिकारी कार्य योजना बनाते हुए चिन्हित क्षेत्र में अभियान चलाए। साथ ही शहरी क्षेत्र में विभिन्न फ्लैट्स में डोर टू डोर सर्वे कर शत प्रतिशत मतदाताओं के मतदाता पहचान पत्र को आधार से लिंक करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आगामी 24 एवं 25 नवंबर को सभी कॉलेज एवं विश्वविद्यालय में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के तहत विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे है। जिसमे अधिक से अधिक योग्य व्यक्तियों का आवेदन लिया जाए। इस हेतु लोगो को जागरूक करें।

 

फोटोयुक्त मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के तहत 8 दिसंबर तक चलेगा अभियान  :-

उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बैठक में फोटोयुक्त मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह कार्यक्रम 9 नवंबर से शुरू है, जो 8 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान दिनांक 1 जनवरी 2023, 1 अप्रैल 2023, 1 जुलाई 2023 एवं 1 अक्टूबर 2023 की अहर्ता तिथि को मतदाता बनने की योग्यता रखने वाले नागरिक के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने हेतु प्रपत्र 6 में रंगीन फोटो एवं आयु तथा निवास प्रमाण पत्र के साथ अग्रिम आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने हेतु प्रवासी भारतीय प्रपत्र 6क में आवेदन समर्पित कर सकते हैं।‌ मतदाता सूची में नाम विलोपन करने के लिए प्रपत्र 7 में आवेदन जमा किए जा रहे हैं। मतदाता सूची में प्रविष्टियों का सुधार, ईपीक प्रतिस्थापन, दिव्यांगन, चिन्हांकित करने, विधानसभा क्षेत्र के अंदर अथवा बाहर निवास स्थानांतरण हेतु प्रपत्र 8 में आवेदन कर सकते हैं। यह आवेदन बीएलओ के पास/ विधानसभा के संबंधित क्षेत्र के सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय/ निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं।

Advertisements




Related posts

Ranchi News : छठ पूजा को लेकर कैलाश नगर पूजा घाट का कमिटि का विस्तार किया गया … | Vananchal 24TV Live

admin

Muri News : विधायक ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की….. | Vananchal 24TV Live

admin

बच्चो ने हस्तकला के माध्यम से झारखंड की संस्कृति और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तस्वीर में रंग भरकर करमा का दिया संदेश…

admin