June 16, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News School level two-day Khelo Jharkhand competition 2022-23 started... खेल जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

RAJNAGAR NEWS :राजनगर ब्लॉक मैदान में खेलो झारखंड दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ | Vananchal 24TV Live

RAJNAGAR NEWS :राजनगर ब्लॉक मैदान में खेलो झारखंड दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ | Vananchal 24TV Live
Spread the love

राजनगर ब्लॉक मैदान में खेलो झारखंड दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

Advertisements

राजनगर :खेलो झारखंड खेलो प्रतियोगिता के प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता राजनगर ब्लॉक मैदान में बुधवार से शुरू हो गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधीक्षक चार्ल्स हेम्ब्रम उपस्थित थे.
खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक चार्ल्स हेम्ब्रम के हाथों पुरस्कृत किया गया.जिसमें षष्टम से अष्टम वर्ग के छात्र-छात्राओं के बीच बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान आशीष नायक, द्वितीय स्थान संदीप सोरेन रहा, 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान संदीप सोरेन एवं द्वितीय स्थान विभिषण सरदार रहा. बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान रीना तियु एवं द्वितीय स्थान सहानी मुर्मू रहा. 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान रीना तियु एवं द्वितीय स्थान कमला चांपिया रहा तथा वर्ग नवम से 12 तक के छात्र -छात्राओं के बीच 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम स्थान पितम मुर्मू, द्वितीय स्थान सुरा तियु रहा,200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पितम मुर्मू, द्वितीय स्थान योगेन्द्र सरदार रहा. बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अनामिका रुईदास, द्वितीय स्थान रुबि महतो रहा. 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान रेणूका हेम्ब्रम, द्वितीय स्थान सिमती टुडू रहा.
मौके पर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक चार्ल्स हेम्ब्रम ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा खेलो झारखंड खेलो प्रतियोगिता आयोजित कर विधालय में पढ़ने वाले बच्चों को अपने प्रतिभा प्रर्दशित करने का मौका मिला है. इस प्रतियोगिता में पहले विधालय स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की गई थी.अब प्रखंड स्तर पर प्रतियोगिता हो रहा है. प्रखंड स्तर के बाद जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर खेल का मौका मिल सकता है. उन्होंने सभी बच्चों से आह्वान करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेल के अच्छे खेल का प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर खेलें.
इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी वसुंधरा दास, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ममता दुबे,मो अखलाकुल इस्लाम, कुमारी जयश्री, बलराम टुडू,सनगी दोंगो आदि का सराहनीय योगदान रहा.

Advertisements

Advertisements




Related posts

Chandil मिलन समारोह में विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने आजसू पार्टी का सदस्यता लिया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जेएसए लीग प्रीमियर डिवीजन में आंध्र स्पोर्टिंग यूनियन और जमशेदपुर एफसी रिजर्व को 1-1 से ड्रा पर रखा गया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

उपायुक्त द्वारा आधिकारिक रूप से संचालन जल्द शुरू करने का दिया गया है निर्देश  .  .  . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin