October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Chandil News: Director of Jain International School welcomed the station in-charge.... News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Chandil News : जैन इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर ने किया थाना प्रभारी का स्वागत…. | Vananchal 24TV Live

Chandil News : जैन इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर ने किया थाना प्रभारी का स्वागत…. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

चांडिल (विद्युत महतो) सरायकेला खरसावां जिला के तिरुलडीह थाना में पदस्थापित थाना प्रभारी रितेश कुमार से मंगलवार को जैन इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल के डायरेक्टर जैनुनुद्दीन अंसारी ने शिष्टाचार भेंट की, ओर उनको बुके देकर स्वागत किया। इस जैनुनुद्दीन अंसारी ने थाना प्रभारी को नशा मुक्त, डायन प्रथा एवं बाल विवाह को रोकने के लिए अभियान चलाकर लोगो को जागरूक करने का आग्रह किया। जिस पर तिरुलडीह थाना प्रभारी रितेश कुमार ने कहा कि किसी भी हालत में तिरुलडीह थाना क्षेत्र में नशा के कारोबार को फलने – फूलने नही दिया जाएगा, उन्होंने कहा कि यदि तिरुलडीह थाना क्षेत्र में कही शराब आदि का अबैध कारोबार हो रहा हो, तो इसकी सूचना पुलिस को दे, पुलिस उसपर त्वरित कारवाई करेंगी। वहीं उन्होंने डायन-प्रथा एवं बाल विवाह को रोकने के लिए स्कूल और गांव स्तर पर अभियान चलाने की बातें कही। मौके पर तापस कुमार राउत, कौसर आलम, बीनाधार गोप, मो० हरेजू अंसारी, अब्दुल सत्तार आदि उपस्थित थे।

Advertisements

Advertisements




Related posts

Chandil News : राष्ट्रीय एथलेटिक्स व ग्रेपलींग चैंपियनशिप के विजेताओं व खिलाड़ीयों को किया सम्मानित : खगेन महतो..

admin

गम्हरिया : ईचगढ़ के पूर्व बाहुबली विधायक मलखान सिंह के नव निर्माण बिल्डर्स एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड में ईडी ने दी दबिश 0.19 एकड़ प्रॉपर्टी सील…

admin

Chandil News : नीमडीह थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न…. | Vananchal 24TV Live

admin