August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News SUCI Communist Party Chandil subdivision committee demands stoppage of all trains कोल्हान झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : SUCI कम्युनिस्ट पार्टी चांडिल अनुमंडल कमेटी ने  सभी ट्रेनों की ठहराव की मांग….

Saraikela News : SUCI कम्युनिस्ट पार्टी चांडिल अनुमंडल कमेटी ने  सभी ट्रेनों की ठहराव की मांग….
Spread the love

 SUCI कम्युनिस्ट पार्टी चांडिल अनुमंडल कमेटी ने  सभी ट्रेनों की ठहराव की मांग को लेकर

चांडिल जंक्शन के स्टेशन प्रबंधक को DRM आद्रा डिवीजन के नाम एक ज्ञापन सौंपा….

 

गम्हरिया (जगबंधु महतो ) – SUCI कम्युनिस्ट पार्टी चांडिल अनुमंडल कमेटी ने आज चांडिल जंक्शन के स्टेशन प्रबंधक को DRM आद्रा डिवीजन के नाम एक ज्ञापन सौंपा.

ज्ञापन के माध्यम से चांडिल जंक्शन में कोरोना महामारी से पूर्व चल रही एक्सप्रेस ट्रेनों का पुनः ठहराव सुनिश्चित करने व लोकल ट्रेनों को एक्सप्रेस ट्रेन का टैग लगाकर भाड़ा को बढ़ाए जाने के कारण यात्रियों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया। इस दौरान SUCI कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े लोगों ने कहा कि चांडिल जंक्शन से होकर गुजरने वाली छः एक्सप्रेस ट्रेनों का पुनः ठहराव संचालित नहीं किया गया है, वहीं पांच लोकल ट्रेनों को एक्सप्रेस ट्रेन का टैग लगाकर भाड़ा मे वृद्धि किया गया है. जिसके कारण छात्र-किसान-मजदूर सहित आम – जनमानस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं SUCI कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े लोगों ने कहा की यदि उनकी मांग पूरी नहीं होती है, तो आगे वो आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Related posts

हेंसल के सरकारी विदेशी शराब दुकान के काउन्टर से भारी मात्रा में नकली शराब बरामद,दो मोटरसाईकिल जब्त, 7 अभियुक्ति को भेजा जेल… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela News : जिले के सभी 4 प्रखंड के 4 पंचायत एवं नगर निकाय क्षेत्र में ‘आपकी योजना,आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत लगाए गए शिविर.. | Vananchal 24TV Live

admin

Chandil News : चाण्डिल वासियों को विधायक सविता महतो ने दिया सड़क और चेक डेम का सौगात…. | Vananchal 24TV Live

admin