June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News saraikela-news-free-health-check-up-camp-organized-in-utkalmani-model-school-80-patients-of-eye-defect-and-hydrocele-were-examined कोल्हान झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां स्वास्थ्य

Saraikela News : उत्कलमणि आदर्श पाठागार में लगाया गया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, नेत्र दोष और हाइड्रोसिल के 80 मरीजों की हुई जांच…. | Vananchal 24TV Live

Saraikela News : उत्कलमणि आदर्श पाठागार में लगाया गया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, नेत्र दोष और हाइड्रोसिल के 80 मरीजों की हुई जांच…. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

सरायकेला Sanjay । उत्कलमणि आदर्श पाठागार सरायकेला के सौजन्य से पाठागार में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि स्थाई लोक अदालत के चेयरमैन राकेश मिश्रा और विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रभारी मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सरायकेला डॉ प्रदीप कुमार, पूर्णिमा नेत्रालय के डॉ मनीष कुमार, डॉ शेख शब्बीर, टेक्नीशियन अमित कुमार, दुर्गामणि आरोग्यम नर्सिंग होम के डॉ बीके सिंह एवं डॉ पंकज प्रधान ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर मुख्य अतिथि राकेश मिश्रा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से गरीबों को बहुत ही लाभ मिलता है।

Advertisements

इस अवसर पर उन्होंने स्वयं का नेत्र जांच कराया। विशिष्ट अतिथि डॉ प्रदीप कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन से लोगों में जागरूकता बढ़ती है। और लोग स्वास्थ्य के प्रति सजग बनते हैं। पाठागार के महासचिव जलेश कवि ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए जानकारी दी कि शिविर में कुल 80 नेत्र और हाइड्रोसील मरीजों की जांच की गई। जिन्हें आगामी 25 नवंबर को ऑपरेशन के लिए ले जाया जाएगा। बताया गया कि शिविर में नि:शुल्क नेत्र जांच, मोतियाबिंद, हाइड्रोसील, हर्निया और बवासीर की जांच की गई।

Advertisements

जिसमें से 80 में नेत्र और हाइड्रोसील के दोष पाए गए। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष सुदीप पटनायक, खेल सचिव भोला महंती, सुशांत महापात्र, अधिवक्ता अनिल सारंगी, चिरंजीवी महापात्र, काशीनाथ कर, परशुराम कवि, हलधर दाश, टूना कवि, गजेंद्र महंती, चक्रधर महंती सहित सहयोगी मिलानी पूर्ति, संदीप साहू एवं मोतीलाल प्रधान शिविर में उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

Namkum News :मोबाईल  दुकान का छप्पर तोड़कर चोरी करनेवाला युवक को बरगांवा से किया गिरफ्तार……

admin

स्वर्णरेखा परियोजना कार्यालय में थूक फेंककर 116 गांव के विस्थापितों ने जताया विरोध, सांसद, विधायक और मुख्यमंत्री का पुतला जलाया और सैकड़ों की संख्या में निकाला रैली… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela News : vananchal24tvlive  शिक्षक दिवस पर विशेष …. | Vananchal 24TV Live

admin