June 17, 2025
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : डीएसई ने नव प्राथमिक विद्यालय डोमजुड़ी का किया औचक निरीक्षण, पाई खामियां, दिए आवश्यक सुधार के निर्देश….. | Vananchal 24TV Live

Saraikela News : डीएसई ने नव प्राथमिक विद्यालय डोमजुड़ी का किया औचक निरीक्षण, पाई खामियां, दिए आवश्यक सुधार के निर्देश….. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

 

सरायकेला Sanjay । जिला शिक्षा अधीक्षक चार्ल्स हेंब्रम द्वारा शुक्रवार को सरायकेला प्रखंड अंतर्गत नव प्राथमिक विद्यालय डोमजुड़ी का औचक निरीक्षण किया गया। प्रातः 8:50 बजे विद्यालय पहुंचे जिला शिक्षा अधीक्षक ने पाया कि विद्यालय के प्रधान शिक्षक सह सहायक अध्यापक सत्यभानु महतो उपस्थित थे। विद्यालय में प्रति नियोजित सहायक अध्यापक फाल्गुनी महतो द्वारा बताया गया कि प्रधान शिक्षक गैस लाने गए हैं। जिसके बाद प्रधान शिक्षक 9:05 बजे विद्यालय पहुंचे l शिक्षा सचिव झारखंड रांची के निर्देशानुसार पूरे जिले के विद्यालयों का सभी अधिकारियों को जांच करते हुए जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश प्राप्त है l

Advertisements

विद्यालय में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों में अनुशासन का कमी पाया गया। एवं विद्यालय के सभी प्रकार का पंजी अप टू डेट नहीं पाया गया। विद्यालय का तीन कमरा जो वर्ष 2009 में निर्माण हुई थी उनका उपयोग नहीं हो रहा है और पूर्व में बनी दो कमरा में विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। विद्यालय में सभी बच्चों को पोशाक दिया गया है और मध्यान्ह भोजन मेनू के आधार पर पाया गया। और ई विद्यावाहिनी में पुस्तक का अपलोड नहीं किए थे। और ई विद्यावाहिनी में छात्र छात्राओं का प्रतिदिन का उपस्थिति भी नहीं बनाएं थे। और ना है इस संबंध में कार्यालय को किसी तरह का सूचना नहीं दिया गया था।

Advertisements

मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा विद्यालय के सहायक अध्यापक एवं प्रधान शिक्षक को निर्देश दिया गया कि सभी प्रकार की पंजी अप टु डेट करते हुए तथा विद्यालय के रंग रोगन कराते हुए 3 दिनों के अंदर जिला कार्यालय को इसकी सूचना उपलब्ध कराएं। सभी पंजी एवं अन्य मे प्रधान शिक्षक द्वारा एक भी हस्ताक्षर में तिथि नहीं डाले गए थे और विद्यालय के साफ-सफाई भी अच्छी नहीं पाई गई। जिला शिक्षा अधीक्षक ने इस पर काफी खेद जताते हुए काफी निंदा की। और जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा सभी विद्यालयों को सभी प्रकार के पंजी का संधारण तथा समय सारणी पर अनुपालन करने का निर्देश दिया गया।

Advertisements




Related posts

एसपी के निर्देश पर एटीएस ने 5 संगठित अपराधी गिरोह के 109 ठिकाने पर की छापामारी 10 अपराधी गिरफ्तार … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Ranchi : झारखंड के कद्दावर नेता समरेश सिंह का गुरूवार के सुबह बोकारो स्थित आपने आवास में ली अंतिम सांस… | Vananchal 24TV Live

admin

संकल्प यात्रा में भाजपा गम्हरिया प्रखंड पूर्वी के प्रत्येक बूथ से हजारों की संख्या में राजनगर पहुंचेंगे कार्यकर्ता… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin