June 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Salute to Earth Aba in Seraikela-Kharsawan district; Jharkhand Andolkari Samman Samiti paid tribute in a traditional way. कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA NEWS : सरायकेला-खरसावां जिला में धरती आबा को किया नमन; झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समिति ने परंपरागत तरीके से अर्पित किए श्रद्धा सुमन… | Vananchal 24TV Live

SARAIKELA NEWS : सरायकेला-खरसावां जिला में धरती आबा को किया नमन; झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समिति ने परंपरागत तरीके से अर्पित किए श्रद्धा सुमन… | Vananchal 24TV Live
Spread the love

सरायकेला। वीर शहीद धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जिले भर में कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धा भाव के साथ धरती आबा को नमन किया गया। सरायकेला के बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समिति हेंसा द्वारा परंपरागत रीति रिवाज के साथ धरती आबा की जयंती मनाई गई। पूजक दिशूम नाया गणेश सरदार द्वारा पूजा अर्चना किया गया। जिसके बाद समिति के अध्यक्ष शंकर सोय सहित सचिव अतुल सरदार एवं उपस्थित मादरु हेंब्रम, सोमा सरदार, घासीराम सरदार, समाजसेवी जलेश कवि, अश्विनी सिंहदेव, आदिवासी हो समाज महासभा के जिला अध्यक्ष गणेश गागराई, आदिवासी हो समाज युवा महासभा के जिला अध्यक्ष विष्णु बानरा, माददरु ओमंग, बद्रीनारायण दारोगा एवं मनोज महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Advertisements

नपं अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने किया नमन:-
जयंती पर नगर पंचायत अध्यक्षा मीनाक्षी पटनायक एवं उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने भी बिरसा चौक पहुंचकर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। मौके पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि बिरसा मुंडा जनजातीय समाज के जननायक थे। उन्होंने आदिवासी जनजाति समुदाय में सामाजिक चेतना जगह कर जनजातीय समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई थी।

Advertisements

जिला युवा कांग्रेस ने धरती आबा को किया नमन:-
जिला युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश मुँदुईया के नेतृत्व में बिरसा चौक इस्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई। मौके पर उन्होंने कहा कि युवावस्था में अंग्रेजी हुकूमत को हिला देने वाले आदिवासी योद्धा बिरसा मुंडा थे। जिन्होंने अंग्रेज के खिलाफ पहला उलगुलान का बिगुल फूंकने का काम किया था। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रेमेंद्र कुमार मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि रुईदास चाकी, जिला महासचिव हीरालाल तियु, प्रखंड अध्यक्ष सचिन हेंब्रम सहित अन्य उपस्थित रहे।

सहायक अध्यापकों ने भी किया धरती आबा को नमन:-
भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती के अवसर पर जिले के सहायक अध्यापकों ने भी उन्हें श्रद्धा भाव के साथ नमन किया। इस अवसर पर रूद्र प्रताप महतो, धीरज कुमार सिंह, जयराज दास सहित उपस्थित अन्य सभी ने धरती आबा को झारखंड की परिकल्पना का महानायक बताया।

Advertisements




Related posts

राज्य अल्पसंख्यक आयोग की गठन में ओड़ियाभाषियों पर ओड़ियाभाषियों ने जताई नाराजगी…

admin

Ramgarh : विधायक सुनीता के निर्देशानुसार ब्राह्मण भोज में शामिल हुए प्रभात…

admin

सरायकेला में भतीजा ने अपनीचाची को रड़ और गैंता से माकर किया हत्या,हत्यारा गिरफ्तार , मामला जमीन विवाद का… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin