August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Youth committed suicide by hanging in Kandra Dokakuli. कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA NEWS : कांड्रा डोकाकुली में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी…

SARAIKELA NEWS : कांड्रा डोकाकुली में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी…
Spread the love

कांड्रा डोकाकुली में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी…

सरायकेला : कांड्रा पंचायत अंतर्गत कांड्रा डोकाकुली निवासी संदीप कुमार महतो ने रविवार की रात करीब दस बजे अपने कमरे के छत पर लगे हुए पाइप के सहारे रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वहीं मृतक का चचेरा भाई रात ग्यारह बजे उसके कमरे में गया तो पाया कि संदीप कुमार महतो का शव रस्सी के सहारे लटक रहा है। यह सब देखने के बाद उसने तुरंत ही परिजनों के साथ-साथ स्थानीय पुलिस को इस घटना की सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से पुलिस ने सुसाइडल नोट बरामद किया है। जिसमें उसने लिखा है कि वह अपनी जिन्दगी से तंग आकर इस दुनिया को छोड़कर जा रहा है। उसकी मौत के बाद उसकी पत्नी खुशहाल हो जाएगी। सुसाइडल नोट प्राप्त करने के बाद पुलिस ने उसकी पत्नी व घर के अन्य सदस्यों से पूछताछ की लेकिन खुदकुशी के कारणों का पता नहीं लग पाया है। मृतक की पत्नी के अलावा उसके परिवार में एक 7 वर्षीय बेटी एवं 5 वर्षीय पुत्र है। मृतक की पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। घटना की सूचना के बाद पत्नी मायके से ससुराल लौट गई है। घटना के वक्त संदीप कुमार महतो घर में अकेला था। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

Related posts

सरायकेला:सिविल सर्जन ने सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 के तीसरे चरण का किया शुभारंभ… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela : प्राचीन शिव सेना बजरंग अखाड़ा द्वारा निकाला जाएगा भव्य श्री राम नवमी जुलूस; श्रद्धालुओं के बीच हुआ टी शर्ट का वितरण; बालिकाएं भी दिखाएंगे करतब…

admin

दुमका:पत्रकारों ने प्रेस दिवस पर सीएम के नाम 9 सूत्री मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin