August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Children's Day was celebrated at Madrasa Fatima Noori in Kapali. News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA NEWS : कपाली के मदरसा फातिमा नूरी में मनाया गया बाल दिवस…

SARAIKELA NEWS : कपाली के मदरसा फातिमा नूरी में मनाया गया बाल दिवस…
Spread the love

कपाली के मदरसा फातिमा नूरी में मनाया गया बाल दिवस…

सरायकेला: जिले के कपाली स्थित मदरसा फातिमा नूरी में सोमवार को बाल दिवस एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चो के साथ केक काटकर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य रुप से उपस्थित मदरसा के सचिव तस्लीमा मल्लिक ने सभी बच्चो को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी। कहा कि बच्चों की उचित शिक्षा दीक्षा बेहतर परिवेश खेलकूद में निपुणता देश के बेहतर भविष्य निर्माण हेतु अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा उनके खेलकूद स्वास्थ्य आचरण व्यवहार आदि को उच्चतम स्तर पर पहुंचाने के लिए विशेष परिश्रम करने की जरूरत है। इस दौरान बच्चो के बीच विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन कर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मौके पर सभी शिक्षक शिक्षिकाएं समेत बच्चे व अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

CHANDIL NEWS : आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का निरिक्षण करने आज चिलगु पहुँचे सरायकेला खरसावां जिले के उपायुक्त … | Vananchal 24TV Live

admin

Saraikela News : वेरी पॉजिटिव: मेजर ऑपरेशन के बाद अस्पताल प्रबंधक  को हुई पुत्र रत्न की प्राप्ति……

admin

जमशेदपुर:जल्द ही एल सी डी टीवी हर चौक चौराहे में लगाकर मंत्री जी का वीडियो आम लोगों को दिखाया और दर्शाया जाएगा :विकास सिंह… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin