October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Reconstitution of Public Service Committee.

SARAKELA NEWS: जन सेवा समिति का हुआ पुनर्गठन… | Vananchal 24TV Live

SARAKELA NEWS: जन सेवा समिति का हुआ पुनर्गठन… | Vananchal 24TV Live
Spread the love

सरायकेला : सरायकेला खरसांवा जिला के कांड्रा पंचायत के अन्तर्गत कांड्रा एसकेजी दुर्गा मंदिर के समीप आज एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में नयी एसकेजी क्लब संचालन समिति के गठन का कार्य भी संपन्न हुआ। कांड्रा पंचायत अंतर्गत कांड्रा एसकेजी क्लब में जन सेवा समिति का पुनर्गठन किया गया। जिसमें पूर्व जिला परिषद सदस्य सुधीर चंद्र महतो को अध्यक्ष , समाजसेवी जोगिंदर प्रसाद महतो को सचिव , हरे कृष्ण मालवीय को कोषाध्यक्ष एवं होनी सिंह मुंडा, राम महतो, मुन्ना मंडल को जन सेवा समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं कविता महतो, बैसाखी महतो, सोमवारी मार्गी, सुसेन कालिंदी ,राधिका महतो, मन्नु साव,गौरी सिंह को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इसके साथ ही विपिन कुमार वार्ष्णेय, प्रदीप कुमार, के दूर्गा राव को प्रेस प्रवक्ता बनाया गया। इस मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य सह जन सेवा समिति के अध्यक्ष सुधीर चंद्र महतो ने कहा कि जन सेवा समिति के पुनर्गठन होने से हमारी समिति और अच्छे से काम करेगी। इसके साथ ही रोड बनाना, सफ़ाई कराना, महिला शौचालय का निर्माण ,पेयजल की व्यवस्था, इसके अलावा वर्तमान में सरकार द्वारा जो भी नई योजनाएं आई है उसे धरातल पर लाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं समाजसेवी जोगिंदर प्रसाद महतो ने कहा कि सेवा समिति का पुनर्गठन होने से हमारी समिति और भी ज्यादा मजबूत हो गई है। इस समिति के सभी सदस्य अपने कार्य को पूरी ईमानदारी और निष्ठापूर्वक करेंगे।

Advertisements

Advertisements




Related posts

SARAIKELA : क्रॉस बैरियर में लगे सामानों की चोरी करने की तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल . . .

admin

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत सभी प्रखंड मुख्यालयों में 15 जून से 15 जुलाई तक कैंप का आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Rajnagar : बीआरसी में प्रखंड स्तरीय रसोई प्रतियोगिता का आयोजन, प्रतियोगिता में बनकटी विजेता एवं बड़ा कादल उपविजेता… | Vananchal 24TV Live

admin