June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela News : Farewell given to the students of Semester VI of Mathematics Department in Kashi Sahu Mahavidyalaya. कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : काशी साहू महाविद्यालय मे गणित विभाग के सेमेस्टर षष्टम के छात्र छात्राओं को दी गई विदाई।.. | Vananchal 24TV Live

Saraikela News : काशी साहू महाविद्यालय मे गणित विभाग के सेमेस्टर षष्टम के छात्र छात्राओं को दी गई विदाई।..
Spread the love

सरायकेला Sanjay। काशी साहू महाविद्यालय सरायकेला मे गणित विभाग के सेमेस्टर षष्टम के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य डा. सरोज कैवर्त ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया तथा छात्र छात्राओं की उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिऐ।इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर प्रकाश कुमार ने गणित विभाग की खूब सराहना की और कहा कि गणित विभाग का नाम रोशन कीजिए आईएएस आईपीएस बनिऐ। सभी शिक्षकों का आशीर्वाद सबों के साथ है। कॉमर्स विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मनोज महतो ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहे कि छात्र जीवन अनमोल होता है।

Advertisements

जीवन का आधार होता है जहाँ छात्र बहुत कुछ सिखता है। और कामयाबी हासिल करता है। राजनीतिशास्त्र विभाग के प्रोफेसर आनंद मींज ने भी छात्र छात्राओं को जीवन मे आगे बढने और कामयाबी लिए अपनी शुभकामनाएं तथा आशीर्वाद दिऐ। मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष लालती तिर्की ने कहा कि जीवन मे सफल होना ही छात्र जीवन का मूल उद्देश्य है। इस अवसर पर भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. प्रकाश सरकार एवं इतिहास विभाग के प्रोफेसर गोपीनाथ पाण्डेय का छात्र छात्राओं ने जोरदार ढंग से स्वागत किया। इतना ही नहीं भारतीय वायुसेना के पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम के दौरान अग्निवीर वायुसेना मे शामिल होने और देश सेवा करने के लिए छात्रों को प्रेरित किऐ।

Advertisements

छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। विदाई देखकर छात्रों के आँखों मे खुशी के आँसू थे। कार्यक्रम के अंत मे गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डा.अर्जुन कुमार कुरमी ने कहा कि छात्र छात्राओं की कामयाबी ही गुरु की असली पहचान होती है। सभी छात्र छात्राएं मेरी पहचान हो, गुरुदक्षिणा मे आपकी कामयाबी चाहिए और कुछ नहीं। वहीं छात्र संघ के अध्यक्ष प्रकाश महतो ने भी कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताया और खूब सराहा।

Advertisements




Related posts

SARAIKELA : बाइक साइकिल की टक्कर में दोनों सवार गंभीर रुप से घायल . . .

admin

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत जिला स्तरीय समिति की हुई बैठक; कुल 5 मामलों पर लिया गया निर्णय… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:मारवाड़ी महिला समिति और मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला की संयुक्त तत्वावधान सावन मेले का किया गया आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin