June 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Muri News : Bihin Gadhi Kudmali Patrika released tomorrow in Gurukul Ashram premises. News कोयलांचल झारखण्ड राँची सुर्खियां

Muri News : गुरुकुल आश्रम परिसर में बिहिन गाड़हि कुड़माली पत्रिका का विमोचन कल….

Muri News : गुरुकुल आश्रम परिसर में बिहिन गाड़हि कुड़माली पत्रिका का विमोचन कल….
Spread the love

गुरुकुल आश्रम परिसर में बिहिन गाड़हि कुड़माली पत्रिका का

विमोचन कल….

मुरी (संदीप पाठक)  :- गुरुकुल विद्यालय आश्रम परिसर कोटसिला में कुड़माली पत्रिका बिहिन गाड़हि-2 का कल 8 नवंबर को विमोचन किया जाएगा। इस पत्रिका के मुल खुंटा डॉ सनत कुमार महतो काड़ुआर ,प्राणनाथ महतो काड़ुआर के अथक प्रयास से इस कुड़माली पत्रिका का लेखन संग्रह संपन्न हो पाया है इस पत्रिका के संस्थापक सदस्यों में मूलचंद महतो काड़ुआर राधा नाथ महतो जालबानुआर पशुपति महतो सांखुआर आदि अनेक गणमान्य लोगों की लोगों की सराहनीय भूमिका है । पत्रिका का उड़ान कार्यक्रम में रांची यूनिवर्सिटी ,सिद्दू कान्हू बिरसा यूनिवर्सिटी ,कोल्हान यूनिवर्सिटी, बिनोद बिहारी महतो यूनिवर्सिटी के प्रोफ़ेसरो के अलावे कुड़माली के लेखक एवं कवि भी उपस्थित रहेंगे। वहीं समाज के अगुआ श्री अजीत प्रसाद महतो को भी मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है ।

कार्यक्रम में शिक्षाविद समाजसेवी कुड़माली नेगाचारी और कुरड़माली गीत झूमर के उस्ताद को भी आमंत्रित किया गया है। उड़ान कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।

Related posts

सरायकेला:हाइवा से टकराई बाइक; दो की मौत…

admin

SARAIKELA NEWS : जिले के सभी 9 प्रखंड के 9 पंचायत एवं नगर निकाय क्षेत्र के 2 वार्ड में ‘आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत लगाए गए शिविर; कल्याणकारी योजनाओं का ऑन द स्पॉट दिया गया लाभ… | Vananchal 24TV Live

admin

सरायकेला:अजाप्टा ने डीएसई को ज्ञापन सौंप कर रक्षाबंधन के त्यौहार के लिए 31 को अवकाश देने की मांग की…

admin