June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Art and Craft Demonstration at Sant Michael 10+2 School Muri organise.... News Science कोयलांचल झारखण्ड राँची शिक्षा व रोजगार सुर्खियां

Ranchi News : संत माईकल 10+2 स्कुल मुरी में साइंस, आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शन का आयोजन…. | Vananchal 24TV Live

Ranchi News : संत माईकल 10+2 स्कुल मुरी में साइंस, आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शन का आयोजन…. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

मुरी (संदीप पाठक) : शनिवार को संत माईकल +2 स्कुल में साइंस,आर्ट एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में कक्षा एल.के.जी. से कक्षा छठवीं तक के बच्चों ने बड़ी उत्साह के साथ इस प्रदर्शनी में भाग लिए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युनियन बैंक ऑफ इंडिया मुरी शाखा प्रबंधक श्री दिनेश कुमार उपस्थित थे।

Advertisements


इस कार्यक्रम में विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा पांचवीं एवं कक्षा छठी के छात्रों ने अपनी मॉडल जैसे- जल शुद्धिकरण यंत्र, सौर ऊर्जा, पवन चक्की, वाटर डिसपेंसर, नर्भस सिस्टम, जल प्रदुषण, अम्लीय प्रतिकिया, सौर मंडल, रोड सेप्टि आदी प्रदर्शित करते हुए अपनी प्रतिभा को साबित किया। कक्षा एल. के.जी. से कक्षा चौथी तक के बच्चो ने अपनी हस्तकला एवं चित्रकला का भी भव्य प्रदर्शन किया। इससे बच्चें बेकार पड़ी हुईं वस्तुओं का प्रयोग कर खुबसुरत चीजों का निर्माण किया जैसे- गुलदस्ता, वॉल हेंगिग, फोटो फ्रेम, कैमरा, वाहन आदि बहुत सारी चीजों का निर्माण किया। इस प्रदर्शनी में छात्र, छात्राओ के हुनर को देखकर अतिथियों एवं अभिभावकों ने खुब सहराना किया।

Advertisements

मौके पर स्कुल के निर्देशक श्री राकेश कुमार ने बताया कि इस तरह के प्रदर्शन के माध्यम से बच्चों के अंदर नई सोच विकसित होती हैं और विज्ञान के प्रति आकर्षण बढ़ता है। विद्यालय के प्राचार्य श्री सी. एल. प्रजापति ने बताया कि इस तरह के प्रदर्शन से बच्चों में वैज्ञानिक सोच तथा उन्नत किस्म की हस्तकला की प्रतिभा को दर्शाने का अवसर मिलता है। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक डॉ. रूपेश कुमार ने बताया कि इस तरह के प्रदर्शनी से बच्चों में शैक्षणिक विकास के साथ साथ बौद्धिक विकास होता है। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाए रीना साहु, संयुक्ता सिंह देव, शोभा शर्मा, दिपिका कुमारी, सीमा कुमारी, श्वेता सिंह, सुशील कुमार, एन. सी. साहु, श्वेता भेगरा, मजु महतो, संगीता चंद्रा आदि उपस्थित थे।

Advertisements




Related posts

विश्व डिस्लेक्सिया दिवस के अवसर पर जन जागरूकता पदयात्रा निकाली गई और डिस्लेक्सिया के बच्चों के सबंध में जानकारी दी…. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA NEWS : राजस्व उपनिरीक्षकों के हड़ताल से जिले में 1957 म्यूटेशन व जाति, आवासीय आय के 122847 प्रमाण पत्र लंम्बित… | Vananchal 24TV Live

admin

Saraikela News : धनतेरस पर जमकर हुई खरीददारी… | Vananchal 24TV Live

admin