June 17, 2025
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News On Gopashtami the Vice President said that the worship of cow mother... कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA NEWS : गोपाष्टमी पर नपं उपाध्यक्ष ने कि गौ माता की पूजा…

SARAIKELA NEWS : गोपाष्टमी पर नपं उपाध्यक्ष ने कि गौ माता की पूजा…
Spread the love

गोपाष्टमी पर नपं उपाध्यक्ष ने कि गौ माता की पूजा…

गौमाता सनातन संस्कृति का आधार; गौ पालन और संरक्षण करना जरूरी: मनोज कुमार चौधरी।

सरायकेला। SANJAY सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष सह कालूराम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर सपरिवार अपने आवास में सम्मान पूर्वक गौ माता का पूजन अर्चन एवं वंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने नगर वासियों को गौ-गोविन्द की आराधना के पावन पर्व गोपाष्टमी की शुभकामनायें दी।उन्होंने कहा कि गौमाता में सभी 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है। सनातन संस्कृति के 16 संस्कार बिना गौ माता के गोबर, गोमूत्र, दही, दूध, घी एवं पंचगव्य के बिना पूर्ण नहीं हो सकते। अनादि काल से पूजनीय गौमाता, जीवन और जीविका की आधार एवं सम्पूर्ण सृष्टि की पालक रही हैं। उन्होंने इस गोपाष्टमी पर गो-पालन गो-रक्षा का प्रण लेने की लोगों से अपील की।

Related posts

सरायकेला:गुरु से ही ज्ञान है और ज्ञान से ही आलोकित संसार। – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Ranchi : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग समाज के कमजोर वर्गों के मानव अधिकारों पर फोकस करती है … | Vananchal 24TV Live

admin

आदित्यपुर गम्हरिया क्षेत्र के दो पीडीएस दुकानों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin