June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela News Death anniversary of Money Iron Lady Indira Gandhi under the leadership of state representative member of Congress.... कोल्हान झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News कॉन्ग्रेस की प्रदेश प्रतिनिधि सदस्य के नेतृत्व में मनी आयरन लेडी इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि…. | Vananchal 24TV Live

Saraikela News कॉन्ग्रेस की प्रदेश प्रतिनिधि सदस्य के नेतृत्व में मनी आयरन लेडी इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि…. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

सरायकेला (संजय मिश्रा) : जिले के कपाली में सोमवार को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री आयरन लेडी इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य रुप से उपस्थित कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि सदस्य सह जिला महासचिव तस्लीमा मल्लिक ने इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Advertisements

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने क्रमवार इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्वांजलि देते हुए उन्हें नमन किया। कांग्रेस के जिला महासचिव तस्लीमा मल्लिक ने इंदिरा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इंदिरा गांधी देश की नेता ही नहीं बल्कि विश्व की महान नेता थीं। उन्होने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन विश्व में भारत की महिला को एक सशक्त महिला के रूप में पहचान दिलाने वाला रहा है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि उन्ही के प्रयास से महिला सशक्तीकरण को बल मिला है। जिससे आज महिलाएं आत्मनिर्भर रह कर अपनी शक्ति को समझी और आज महिलाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट काम कर रही है। मौके पर खेरन निशा, नहीद बेगम, फरीदा खातुन, नाज परवीन, नजमीन बेगम, कशीफ अंसारी, शाहिद अंसारी समेत अन्य उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

जूनियर टीम में अधिकतर आदित्यपुर क्षेत्र के खिलाड़ियों का हुआ था चयन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सेंगल ने फूंका झारखंड सरकार का पुतला… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

RAJNAGAR NEWS : राजनगर सीएचसी में 18 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य मेला।सभी प्रकार के रोगियों का होगा चिकित्सय जाँच: डॉ. जगन्नाथ हेम्ब्रम

admin