June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
gave necessary guidelines..... News SARAIKELA NEWS: DC and SP inspected Chhath Ghats of Seraikela कोल्हान झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA NEWS : डीसी एवं एसपी ने सरायकेला के छठ घाटों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश…..

SARAIKELA NEWS : डीसी एवं एसपी ने सरायकेला के छठ घाटों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश…..
Spread the love

डीसी एवं एसपी ने सरायकेला के छठ घाटों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक

दिशा निर्देश…..

सरायकेला Sanjay। सराइकेला नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत खरकई नदी के तट स्थित कूदरसाई घाट और जगन्नाथ मंदिर घाट पर मुख्य रूप से आगामी 30 एवं 31 अक्टूबर को मनाए जाने वाले आस्था के महापर्व छठ व्रत की तैयारियों को लेकर उपायुक्त अरवा राजकमल, पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश, सरायकेला अनुमंडलाधिकारी राम कृष्ण कुमार, नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी एवं विधायक प्रतिनिधि सनंद कुमार आचार्या ने सभी छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान सरायकेला अंचलाधिकारी सुरेश प्रसाद सिन्हा एवं नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, सरायकेला थाना प्रभारी मनोहर कुमार सहित नगर प्रबंधक एवं सफाई कर्मियों की उपस्थिति में पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा छठ घाटों की साफ-सफाई और छठ व्रतियों के लिए आवश्यक सुविधा एवं सुरक्षा की स्थिति का जायजा लिया गया। साथ ही आस्था पूर्वक और सुरक्षित छठ पर्व के आयोजन को लेकर उपायुक्त एवं पदाधिकारियों द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश भी मौके पर दिए गए।

Related posts

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:भाजपा नेता गणेश महाली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जताया आभार…

admin

Ranchi News : नामकुम में कांग्रेस पार्टी की बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई…..

admin