August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Worship of Mata Mahakali in Seraikela with reverence... कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA NEWS : श्रद्धा भाव के साथ सरायकेला में हुई माता महाकाली की पूजा…

SARAIKELA NEWS  :  श्रद्धा भाव के साथ सरायकेला में हुई माता महाकाली की पूजा…
Spread the love

श्रद्धा भाव के साथ सरायकेला में हुई माता महाकाली की पूजा…

सरायकेला। माता महाकाली के वार्षिक पूजन उत्सव के अवसर पर सरायकेला सहित आसपास के क्षेत्रों में भी विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इसके तहत सरायकेला के गुदड़ी मार्केट स्थित प्राचीन मां काली मंदिर, झुमकेश्वरी स्थल स्थित मां श्मशान काली मंदिर में सोमवार की देर रात्रि माता महाकाली के वार्षिक पूजन उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के माता के भक्तों ने उपस्थित होकर विधि विधान के साथ माता महाकाली की पूजा अर्चना की। और भोग प्रसाद का चढ़ावा चढ़ाते हुए माता महाकाली से सुख शांति एवं समृद्धि के लिए मंगल प्रार्थना की। इस अवसर पर मन्नते मांगते हुए और मन्नतें रखते हुए भक्तों द्वारा माता की प्रसन्नता के लिए बकरों की बलि भी दी गई।
सरायकेला के पुराने बस स्टैंड चौक स्थित सरकारी दुर्गा पूजा मंडप में सरकारी स्तर पर माता महाकाली के वार्षिक पूजन उत्सव का आयोजन किया। जिसमें पुजारी गोपाल कृष्ण होता द्वारा मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान के साथ माता महाकाली की पूजा संपन्न कराई गई। इस अवसर पर बतौर यजमान तपन कुमार पटनायक पूजा में शामिल हुए। मौके पर सेवानिवृत्त वरिया अनुदेशक विजय कुमार साहू सहित दर्जनों की संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर माता महाकाली की आराधना की।

Related posts

कांग्रेस, झामुमो एवं राजद कार्यकर्ताओं की चैनगडा में हुई संयुक्त बैठक, जन समस्याओं पर हुई चर्चा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

RAJNAGAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर डॉ जगन्नाथ हेम्ब्रम ने सीएचसी में किया वृक्षारोपण। पेड़ पौधों को बताया संतान।

admin

Ranchi News : सीएम के शक्ति प्रदर्शन में शामिल हुए जिले के झामुमो कार्यकर्त्ता…

admin