October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News The dark new moon night lit up with the light of the lamps; celebrated with gaiety Diwali... कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA NEWS : दीपों के प्रकाश से जगमग हुआ अमावस की काली रात; हर्षोल्लास के साथ मनाई गई दीपावली…

SARAIKELA NEWS : दीपों के प्रकाश से जगमग हुआ अमावस की काली रात; हर्षोल्लास के साथ मनाई गई दीपावली…
Spread the love

दीपों के प्रकाश से जगमग हुआ अमावस की काली रात; हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

दीपावली…

सरायकेला। अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर चलने का संदेश देती दीपोत्सव का त्यौहार दीपावली जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रंगोली और बंदनवार से सजे घरों में शाम से दीप जलाकर घरों को जगमग किया गया। इसके साथ ही माता महालक्ष्मी और श्री लक्ष्मी गणेश के पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। जिसके बाद मंदिरों में पहुंच कर लोगों ने दीपदान किए। और ईश्वर से सुख शांति और समृद्धि की मंगल कामना की। इसके बाद पटाखों का दौर शुरू हुआ। विशेष रुप से बच्चे उत्साह के साथ विभिन्न प्रकार के पटाखे चलाते हुए देखे गए। जिससे पूरे परिदृश्य में अज्ञानता की प्रतीक मानी गई अमावस की काली रात जगमग रोशनी के बीच ज्ञान के प्रकाश से जगमगाती हुई बताई गई। इस दौरान मंदिरों में भजन कीर्तन के भी आयोजन किए गए। जहां घरों में विशेष दीपावली मीठा पकवान का दौर भी चलता रहा। इस दौरान लोग एक दूसरे से मिलते हुए दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए भी देखे गए। वही सोशल मीडिया पर दिन भर दीपावली के शुभकामना देने का दौर जारी देखा गया।

Related posts

“जारी है जय माता दी सेवा समिति, दुमका द्वारा हर रविवार भोजन सेवा”

admin

Chandil News : नीमडीह के तिल्ला व आंडा में विधायक ने किया दो सौ केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन…..

admin

जेटेट पास पारा शिक्षकों को वेतनमान के मामले पर खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने शिक्षा सचिव को पत्र लिखकर जल्द से जल्द उच्च स्तरीय बैठक आयोजित करने की अनुशंसा की… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin