August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela News: Young generation has to come forward regarding drug addiction: Roshan Lal Munda कोयलांचल जरा हटके झारखण्ड राँची राजनीति सुर्खियां

Saraikela News : नशे को लेकर युवा पीढ़ी को आगे आना होगा : रोशन लाल मुंडा… | Vananchal 24TV Live

Saraikela News : नशे को लेकर युवा पीढ़ी को आगे आना होगा : रोशन लाल मुंडा… | Vananchal 24TV Live
Spread the love

Ranchi अनगड़ा । प्रखंड के सिरका पंचायत अंतर्गत रामदगा में रविवार को नशामुक्ति जागरूकता अभियान को सफल बनाने को लेकर मुखिया रोशन लाल मुंडा व वार्ड सदस्य पुष्पा देवी के संयुक्त नेतृत्व में तीसरी बैठक का आयोजन किया गया। मुखिया रोशन लाल मुंडा ने कहा कि नशे को लेकर युवा पीढ़ी को आगे आना होगा।

Advertisements

गांव-गांव जाकर लोगों को नशा के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी देना होगा आगे उन्होंने कहा कि नशा अंदर ही अंदर आदमी को कर देता है खोखला । बैठक में एक स्वर में नारों के साथ-साथ स्वस्थ परिवार तथा परिवार और समाज पर नशे के विपरीत प्रभावों का ज्ञान व उसके बारे में लोगों को बताया गया। समाजसेवी विपिन मुंडा ने कहा कि हम सभी को मिलकर नशा मुक्त समाज का निर्माण करना है। नशा करने वाले को भी नुक़सान पहुंचता है और जो उसका परिवार है उसे भी नुक़सान पहुंचाता है। पूर्व मुखिया प्रत्याशी सत्येंद्र मुंडा ने कहा कि नशे से शरीर के साथ-साथ आपके बैंक बैलेंस पर भी भारी असर पड़ता है। नशे में आपका जिस्म तो खराब होता ही है, साथ ही साथ आपके पैसे की भी बर्बादी होती है, इसलिए न नशा करें न किसी को करने दें। आप भी स्वस्थ रहें और अपने परिवार को भी स्वस्थ रखें हम सब को नशा मुक्त समाज बनाने का प्रयास करना चाहिए । मौके पर प्रधान शिवा मुंडा,गुरूपद दास गोस्वामी,सुनिता देवी,सोमरा मुंडा,चिंतामनी देवी,अनुज महतो, जितेंद्र मुंडा,सुनील गोस्वामी,पारस महतो,सहित सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।

Advertisements

Advertisements




Related posts

SARAIKELA NEWS : नीमडीह पुलिस की ओर से सबर बस्ती में किया गया उपहार का वितरण….

admin

अपनी बेरोजगारी दूर करने की दुहाई देकर हजारों के घर उजाड़ रहे हैं लगभग दो दर्जन लॉटरी एजेंट… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

जल्द होगी आरबीएसएस जिला कमिटी की घोषणा धनंजय कुमार पुटूस, समाजहित में कार्य कर रहे हैं आरबीएसएस के कार्यकर्ता धनंजय कुमार पुटूस… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin