October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News State President of BJP ST Morcha reached Seraikela; BJP workers in circuit house Congratulations done... कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA NEWS : भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे सरायकेला; भाजपाइयों ने सर्किट हाउस में किया अभिनंदन…

SARAIKELA NEWS : भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे सरायकेला; भाजपाइयों ने सर्किट हाउस में किया अभिनंदन…
Spread the love

भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे सरायकेला; भाजपाइयों ने सर्किट हाउस में

किया अभिनंदन…

सरायकेला। भाजपा के अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर उरांव शनिवार को सरायकेला दौरे में सरायकेला पहुंचे। भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो और भाजपा नेता रमेश हांसदा के नेतृत्व में शिव शंकर उरांव का सरायकेला के परिसदन में अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर शिव शंकर उरांव ने अनुसूचित जनजाति संगठन की स्थिति का जायजा लिया और निचले स्तर पर संगठन की सक्रियता का पता लगाया। श्री उरांव ने कहा कि वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर फेल है। राज्य सरकार अपने चुनावी वादे से मुकर रही है। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देते की बात की थी वह भी बेकार साबित हुआ। इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री राकेश सिंह, मंत्री मनोज तिवारी, लालसिंह सोय, दुलाल स्वांसी, ललन शुक्ला, माइकल महतो, सोहन सिंह, बिशु महतो, चिन्मय महतो सहित अन्य मौजूद रहे।

Related posts

नगर पंचायत कार्यालय में झंडा फहराने के पश्चात 18 नागरिकों को किया गया सम्मानित… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:नशा मुक्ति अभियान के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त ने विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

दुमका:नेहरू युवा केंद्र संगठन दुमका ने राष्टीय खेल दिवस मनाया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin