October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Deputy Commissioner met 40 complainants in the weekly Janata Milan; given quick solutions Instructions... News झारखण्ड रेलवे लाइफस्टाइल शहर शिक्षा व रोजगार सुर्खियां स्वास्थ्य

SARAIKELA NEWS : साप्ताहिक जनता मिलन में 40 फरियादियों से मिले उपायुक्त; त्वरित समाधान के दिए निर्देश…

SARAIKELA NEWS  :  साप्ताहिक जनता मिलन में 40 फरियादियों से मिले उपायुक्त; त्वरित समाधान के दिए निर्देश…
Spread the love

साप्ताहिक जनता मिलन में 40 फरियादियों से मिले उपायुक्त; त्वरित समाधान के दिए

निर्देश….

सरायकेला। जिला समाहरणालय भवन स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 40 फरियादिओं ने अपनी समस्याओं को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल के पास पहुंचे। इस दौरान उपायुक्त कोविड मानको का अनुपालन सुनिश्चित कर आवेदन के माध्यम से बारी-बारी से लोगो की समस्याओं से अवगत हुए। कुछ समस्याओं का तत्काल ही समाधान भी हुआ तो वहीं अन्य प्राप्त समस्याओं एवं शिकायतों के निवारण के लिए उसे संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवेदन हस्तांतरित किया गया। आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम मे मुख्य रूप से समुदायिक भवन निर्माण, सड़क निर्माण, दाखिल ख़ारिज, स्वास्थ विभाग, कल्याण विभाग समेत कई विभाग से संबंधित मामलो से उपायुक्त अवगत हुए। उक्त मामलों के त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को लेकर संबंधित विभागीय पदाधिकारी को आवेदन हस्तांतरित करते हुए उक्त मामलो में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए समाधान करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उपायुक्त ने जनता दरबार में आए फरियादियों से राज्य सरकार के निर्देशानुसार सभी प्रखंड के सभी पंचायतो में आयोजित किए जा रहे ‘आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए अपने पंचायत में निर्धारित तिथि को आयोजित किए जा रहे शिविर में उपस्थित होकर सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा अपने योग्यतानुसार योजना का लाभ लेने तथा अपने आस पास के लोगो को भी प्रेरित करने की अपील किये।

Related posts

Saraikela News : शिक्षक संघ ने निर्वर्तमान डीईओ को दी विदाई, नए का किया स्वागत…. | Vananchal 24TV Live

admin

Ramgarh बुनियादी शिक्षा के तहत एंडलाइन सर्वे को लेकर किया गया कार्यशाला का समापन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA NEWS : नपं उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार के सचिव को ज्ञापन सौंपकर राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के रिक्त पदों पर नीति संगत बहाल करने की मांग की। | Vananchal 24TV Live

admin