June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Striking revenue sub-inspectors of the district participated in the state level demonstration. कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ

SARAIKELA NEWS : राज्य स्तरीय प्रदर्शन में शामिल हुए जिले के हड़ताली राजस्व उपनिरीक्षक…

SARAIKELA NEWS :   राज्य स्तरीय प्रदर्शन में शामिल हुए जिले के हड़ताली राजस्व उपनिरीक्षक…
Spread the love

राज्य स्तरीय प्रदर्शन में शामिल हुए जिले के हड़ताली राजस्व उपनिरीक्षक……..

सरायकेला: झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ के आह्वान पर जिले के राजस्व उपनिरीक्षक मंगलवार सुबह बस से रांची रवाना हुए। जहां वे मुख्य सचिव कार्यालय के समक्ष आहूत धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। जानकारी हो राजस्व उपनिरीक्षक अपनी 11 सूत्री लंबित मांगों को लेकर 16 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इस दौरान सभी कर्मी जिला समाहरणालय के समीप धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगो को लेकर आवाज बुलंद कर रहे है। जिला राजस्व उपनिरीक्षक संघ के मनोज कुमार महतो ने कहा कि सरकार जब तक हमारी मांगो को लेकर सकारात्मक विचार नही करेगी तब तक हड़ताल जारी रहेगा। राजस्व उपनिरीक्षक संघ के प्रमुख मांगो में राजस्व उपनिरीक्षको का बेसिक ग्रेड पे 2400 और तीन साल बाद 2800 किया जाए। सीमित परीक्षा में शामिल होने के लिए न्यूनतम सेवा अवधि 10 वर्ष को घटाकर 5 वर्ष किया जाए। राजस्व प्रोटक्शन एक्ट लागू किया जाए। राजस्व उपनिरीक्षको के रिक्त पदो को शीघ्र भरा जाए समेत कई अन्य मांग शामिल है। सभी राजस्व उपनिरीक्षको ने कहा हमारी मांगो के पूरा होने तक हड़ताल जारी रहेगा। मौके पर संघ के विनय कुमार सिंह, राजेश्वर पंडित, मनोज कुमार महतो, मुरारी महतो, सानो मुर्मू, विकास दारोगा, अभिषेक कुमार, सौरभ मोहंती व सुनील महतो समेत अन्य शामिल रहे।

Related posts

सरायकेला:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं; प्राप्त समस्याओं शिकायतों का नियमानुसार निष्पादन हेतू सम्बन्धित पदाधिकारी को किया गया निर्देशित… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Seraikela जिप सदस्य ने जरूरतमंद की बेटी के ब्याह में बढ़ाए सहयोग के हाथ…

admin

SARAIKELA NEWS : सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला में मनाई गई श्रीनिवास रामानुजन की जयंती…

admin