August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela News : Local villagers will soon submit a memorandum to the department regarding the problem being faced by the dilapidated road..... कोल्हान जरा हटके झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : जर्जर सड़क से हो रही परेशानी को लेकर स्थानीय ग्रामीण जल्द सौंपेंगे विभाग को ज्ञापन…..

Saraikela News : जर्जर सड़क से हो रही परेशानी को लेकर स्थानीय ग्रामीण जल्द सौंपेंगे विभाग को ज्ञापन…..
Spread the love

जर्जर सड़क से हो रही परेशानी को लेकर स्थानीय ग्रामीण

जल्द सौंपेंगे विभाग को ज्ञापन…..

सरायकेला Sanjay । सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुरूप गांव के भैरव प्रधान के घर से स्थानीय संजय नदी तट तक की सड़क काफी जर्जर हो गई है। भारी वाहनों की नियमित परिचालन से उक्त सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गई है। सड़क में छोटे -बड़े कई गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों में बरसात के दिनों में जल जमाव हो जाती है। इतना ही नहीं बल्कि सड़क कीचड़ से भरा रहता है, जिस पर लोगो को आने जाने में काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ता है।

बताते चलें कि स्थानीय लोग इस सड़क से होकर प्रतिदिन स्नान करने के लिए संजय नदी तट पर जाते है। यहां माता ठाकुरानी देवी का शक्तिपीठ है, जहां श्रद्धालु पूजा अर्चना करते हैं। ये ही नहीं यहां शमशान भी है, जहां शव का दाह संस्कार किया जाता है। स्थानीय लोगों ने मात्र डेढ़ किलोमीटर जर्जर सड़क का मरम्मत करवाने की मांग संबंधित विभाग से की है। इससे संबंधित ज्ञापन स्थानीय निवासी हेमसागर प्रधान की नेतृत्व में तैयार कर लिया गया जो बहुत जल्द संबंधित विभाग के पदाधिकारी को सौंपा जाएगा।

Related posts

28 और 29 अक्टूबर को मतदान केन्दों पर चुनावी पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन, 150 मतदान केन्द्रों पर बीएलओ करेंगें मतदाता सूची का प्रदर्शन…

admin

Saraikela News : संथाली फिल्म खांचर मीरू के चैरिटी शो का उद्घाटन किया सांसद प्रतिनिधि ने।

admin

सीआरसी रांची के द्वारा विश्व सांकेतिक भाषा दिवस का आयोजन ,एक दिवसीय कार्यक्रम मे किया गया लोंगो को जागरूक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin