August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

CHANDIL NEWS : चांडिल प्रखंड के चिलगु तथा ईचागढ़ प्रखंड के टीकर में आजसू पार्टी का प्रखंड स्तरीय बैठक हुई। दोनों ही बैठक में मुख्य रूप में आजसू केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो उपस्थित रहे….

CHANDIL NEWS : चांडिल प्रखंड के चिलगु तथा ईचागढ़ प्रखंड के टीकर में आजसू पार्टी का प्रखंड स्तरीय बैठक हुई। दोनों ही बैठक में मुख्य रूप में आजसू केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो उपस्थित रहे….
Spread the love

चांडिल प्रखंड के चिलगु तथा ईचागढ़ प्रखंड के टीकर में आजसू

पार्टी का प्रखंड स्तरीय बैठक हुई। दोनों ही बैठक में मुख्य रूप में

आजसू केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो उपस्थित रहे….

CHANDIL ( कल्याण पात्रा )  चांडिल के चिलगु स्थित प्रधान कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप की अध्यक्षता में बैठक हुई। वहीं, ईचागढ़ के टिकर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गोपेश महतो ने की। बैठक में विशेष रूप से आगामी 18 अक्टूबर को चांडिल डैम – शीशमहल में होने वाली कोल्हान प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने कहा कि आजसू पार्टी का प्रमंडलीय सम्मेलन ईचागढ़ विधानसभा में होने जा रही हैं। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी तैयारी एवं एकजुट रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत, प्रखंड व जिला स्तर के पदाधिकारी समय पर कार्यक्रम स्थल पहुंचे। हरेलाल महतो ने कहा कि चांडिल में कार्यकर्ता सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से होने वाली हैं। बैठक में हरेलाल महतो ने पंचायत स्तरीय पार्टी पदाधिकारियों की विस्तृत जानकारी ली।

विधायक के कार्यशैली से नाराज कपाली के समर्थकों ने ली आजसू की सदस्यता

चिलगु प्रधान कार्यालय में तैयारी बैठक के उपरांत छह युवाओं ने आजसू पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया। उनमें से पांच युवक कपाली के हैं, जबकि एक युवक चांडिल निवासी हैं। कपाली से अल्ताफ मीर, वाजिद खान, सजाद अंसारी, नाज अहमद, मो० जमुद्दीन तथा चांडिल के शुभम राय ने पार्टी की सदस्यता ली। सदस्यता ग्रहण करने वाले युवाओं का केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने पार्टी का अंगवस्त्र। देकर स्वागत किया। वहीं, सदस्यता ग्रहण करने वाले युवाओं ने कहा कि उन्होंने गक्त विधानसभा चुनाव में झामुमो विधायक सविता महतो के पक्ष प्रचार प्रसार किया था और बढ़चढ़कर मतदान किया था। लेकिन विधायक ने कपाली क्षेत्र के समस्याओं के समाधान के लिए कोई पहल नहीं किया। वहीं, विधायक कपाली वासियों के सुख दुख में सहयोग नहीं करती हैं। विधायक सविता महतो के कार्यशैली से नाराज होकर ही उन्होंने आजसू की सदस्यता ली।

Related posts

The tradition of tribal society “Seta Aandi” was seen alive; To get rid of planetary defects, the child was married to a dog bitch; Baraati and Sarati swinging fiercely… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Ramgarh स्व.टेकलाल महतो तोरण द्वार जेपी पटेल किया उद्घाटन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin