October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : भुरुकुली में कांद ना धोनो कांद ना … नामक ओड़िया नाटक का हुआ मंचन, कलाकारो ने जमकर लूटी वाहवाही….. | Vananchal 24TV Live

Saraikela News : भुरुकुली में कांद ना धोनो कांद ना … नामक ओड़िया नाटक का हुआ मंचन, कलाकारो ने जमकर लूटी वाहवाही….. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

सरायकेला Sanjay : सरायकेला प्रखंड के भुरकुली गांव में चल रहे माता लक्ष्मी पूजा कार्यक्रम के दूसरे दिन ओड़िशा के बालेश्वर की नाट्य मंडली द्वारा सामाजिक ओड़िया नाटक कांद ना धोनो कांद ना … नामक ओड़िया नाटक का रंगारंग भावपूर्ण मंचन किया गया। सामाजिक व्यवस्था पर आधारित नाटक मंचन के दौरान कलाकारों ने दर्शकों को खूब हंसाया व रुलाया भी। अपने बेहतर अभिनय से सभी कलाकारों ने दर्शकों की खूब वाह वाही लूटी। नाटक मंचन के दौरान कलाकारो ने वर्त्तमान सामाजिक पहलु पर आधारित जीवन व्यवस्था को जीवंत रुप देने का काम किया। नाटक से पूर्व कलाकारो ने मेलोडी कार्यक्रम के तहत आधुनिक नृत्य संगीत पेश कर सबका मन मोह लिया।

Advertisements

इससे पूर्व ओड़िया नाटक मंचन कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा व सुंडी समाज के सचिव नवकुमार मंडल ने द्वीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि कला, संस्कृति व परंपरा हमारी पहचान है। इसे संरक्षित कर समृद्व बनाने के लिए सामुहिक सहभागिता की जरुरत है। श्री बोदरा ने कहा कि ओड़िया नाट्य कला समेत अन्य सभी कलाओं को संरक्षित कर कलाकारो को रोजगार से जोड़ा जाएगा।

Advertisements

ओड़िया नाट्य कला को आगे ले जाने के लिए कलाकारों को बधाई देते हुए उन्होने कहा कि इसके संरक्षण के लिए स्थानीय कलाकारो को हरसंभव सहयोग किया जाएगा। नाट्य मंचन देर रात से सुबह तक चला जिसमें कला प्रेमी जमे रहे। जानकारी हो कि भुरुकुली गांव में प्रतिवर्ष भव्य रुप से विभिन्न प्रकार के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ माता लक्ष्मी पूजा का आयोजन होता है। मौके पर सुंडी समाज के प्रभाकर मंडल, लक्ष्मी पूजा समिति के रमेश मंडल, सुरेन्द्र मंडल, महेश्वर मंडल, जीतवाहन मंडल, पंचानन मंडल एवं बबलु मंडल समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और कला प्रेमी उपस्थित रहे।

Related posts

डॉ0 देवशरण भगत… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Sariakela news सरायकेला में बम फटने से दो बच्चे झुलसे, एमजीएम अस्पताल में चल रहा इलाज… | Vananchal 24TV Live

admin

सदर अस्पताल के पार्किंग से बाइक चोरी होने की शिकायत सरायकेला थाने में दर्ज कराई… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin