June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Chaibasa News: Rajaram Gupta wrote a letter to the Censor Board and the Union Home Secretary. News कोल्हान झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पूर्वी सिंहभूम सुर्खियां

Chaibasa News : राजाराम गुप्ता ने सेंसर बोर्ड व केंद्रीय गृह सचिव को लिखा पत्र….

Chaibasa News : राजाराम गुप्ता ने सेंसर बोर्ड व केंद्रीय गृह सचिव को लिखा पत्र….
Spread the love

राजाराम गुप्ता ने सेंसर बोर्ड व केंद्रीय गृह सचिव को लिखा पत्र

(महाकाव्य रामायण से प्रेरित फिल्म “आदिपुरुष” में रिलीज से पूर्व आपत्तिजनक दृश्यों को हटाने को लेकर)

चाईबासाः  महाकाव्य रामायण से प्रेरित फिल्म “आदिपुरुष” में रिलीज से पूर्व आपत्तिजनक दृश्यों को हटाने को लेकर चाईबासा के अधिवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता राजाराम गुप्ता ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी एवं केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला (भारत सरकार) को पत्र लिखा है.पत्र में श्री गुप्ता ने उल्लेख किया है कि फिल्म निर्देशक ओम राउत द्वाराआगामी 12 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली महाकाव्य रामायण से प्रेरित फिल्म “आदिपुरुष” में कई विवादास्पद दृश्य फिल्माए गए हैं,

फिल्म के टीजर को देखने से ज्ञात होता है कि उसमें भगवान बजरंगबली तथा रावण के किरदारों के मूल चित्रणों को छेड़छाड़ कर दूसरे तरीके से दिखाया गया है.इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई है और फिल्म निर्देशक ओम राउत के गलत कार्यप्रणाली से लोग नाराज हो रहे हैं.वर्तमान में भावनाओं को भड़काकर फिल्में हिट कराने तथा कारोबार चमकाने के लिए सब कृत्य निर्देशक द्वारा किया जा रहा है.उन्होंने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी एवं केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला से फिल्म “आदिपुरुष” के रिलीज के पूर्व विवादास्पद चरित्र चित्रण व दृश्यों को हटाने के साथ-साथ ऐतिहासिक मूल तथ्यों से खिलवाड़ कर चाल चरित्र और चेहरे बदलने वाले निर्देशक व कलाकारों पर कार्रवाई करने की मांग की है.

Related posts

SARAIKELA NEWS : प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जिला कांग्रेस कमेटी ने अडानी समूह की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र एजेंसियों से जांच कराने की मांग की . . .

admin

सीटू से संबद्ध यूनियनों की भुरकुंडा हाथीदाड़ी खदान में हुई पीट मीटिंग… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

चांडिल- एसपी आंनद प्रकाश ने मिनी शराब फैक्टरी का किया निरीक्षण, कहा -शराब माफियाओं को उखाड़ फेंका जाएगा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin