October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Possibility of spreading foul smell in the area. The death of a bull due to a broken electric wire कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : टूटकर गिरे बिजली तार की चपेट में आने से बैल की हुई मौत, क्षेत्र में दुर्गंध फैलने की संभावना…..

Saraikela News : टूटकर गिरे बिजली तार की चपेट में आने से बैल की हुई मौत, क्षेत्र में दुर्गंध फैलने की संभावना…..
Spread the love

टूटकर गिरे बिजली तार की चपेट में आने से बैल की हुई मौत,

क्षेत्र में दुर्गंध फैलने की संभावना…..

सरायकेला Sanjay । बीते बुधवार को खेत में गिरे चालू लाइन के बिजली की तार की चपेट में आने से एक बैल की मौत हो गई। घटना सरायकेला कांड्रा मुख्य मार्ग पर गेस्ट हाउस के समीप मुख्य मार्ग से थोड़ी सी दूर खेत में घटी। बैल चराने गए बैल के स्वामी सरगीडीह निवासी कोन्दा तियु ने बैल की मौत के बाद इसकी सूचना बिजली विभाग को दिए। जिसके बाद बिजली विभाग द्वारा गिरे हुए बिजली तार को जोड़कर विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी। परंतु मरे हुए बेल का उठाव नहीं किया गया। पीड़ित पशुपालक कोन्दा तियु ने जब इसकी सूचना स्थानीय वार्ड पार्षद जुगल तापे को दी। तब वार्ड पार्षद की कहने पर बिजली विभाग द्वारा बताया गया कि मरे हुए बैल को उठाने के लिए विभाग के पास पैसे नहीं है। ऐसा बोलकर बिजली विभाग द्वारा पल्ला झाड़ लिया गया। इस पर वार्ड पार्षद द्वारा नगर पंचायत कार्यालय के माध्यम से ट्रैक्टर और जेसीबी के द्वारा मरे हुए बैल को उठाने का प्रयास किया गया। परंतु खेत गीली होने के कारण ट्रैक्टर और जेसीबी का प्रवेश नहीं हो सका। बहरहाल 2 दिनों से खेत में पड़े हुए मृत बैल से अब क्षेत्र में दुर्गंध फैलने की संभावना बनी हुई है। वही पीड़ित बेहद ही गरीब पशुपालक कोन्दा तियु अपने मृत बैल के संस्कार के लिए सहयोग मांगते हुए भटक रहा है।

Related posts

नदी में डूबकर पंचायत सेवक रमेश सोय के निधन, सरकारी महकमे में शौक की लहर, मृतक के आत्मा की शांति के लिए शोक सभा अयोजित कर दी गई श्रद्धांजली …

admin

Chaibasa Encounte चाईबासा के टोंटो-गोइलकेरा बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो जवान घायल, हेलीकॉप्टर से जवान को रांची भेजा गया. | Vananchal 24TV Live

admin

SARAIKELA NEWS : विद्यालय स्तरीय दो दिवसीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2022-23 का हुआ शुभारंभ…

admin