August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Jamshedpur News: Police arrested the person who robbed mobile and cash by showing a knife. News कोल्हान क्राइम झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम सुर्खियां

Jamshedpur News : चाकू दिखाकर मोबाइल और नगद की लूट करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार….

Jamshedpur News : चाकू दिखाकर मोबाइल और नगद की लूट करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार….
Spread the love

टाटानगर स्टेशन के बाहर चाकू दिखाकर मोबाइल और नगद

की लूट करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार….

जमशेदपुर Deep : टाटानगर स्टेशन के बाहर बिहार के भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र निवासी मुकेश कुमार सिंह चौहान से सुबह 6 बजे चाकू का भय दिखाकर लूट कर ली गई. हालांकि, पास ही मौजूद पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए अपराधी को खेदड़कर पकड़ लिया. तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से लूटे गए एक हजार रुपये और मोबाइल फोन को बरामद कर लिया.

साथ ही घटना में प्रयुक्त चाकू को भी पुलिस ने पास ही झाड़ियों से बरामद किया. पूछताछ में अपराधी ने अपना नाम बिक्की सिंह बलिया बताया. वह बागबेड़ा के रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी का रहने वाला है. पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. घटना के संबंध में थाना प्रभारी केके झा ने बताया कि मुकेश बिहार से बस से मानगो बस स्टैंड पर उतरा और वहां से ऑटो पकड़कर टाटानगर स्टेशन के पास पहुंचा. यहां से वह परसुडीह में अपने भाई के पास जा रहा था तभी उसे बिक्की ने रोका और चाकू का भय दिखाकर नगद समेत मोबाइल की लूट कर ली.

Related posts

भाजपा युवा मोर्चा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उपायुक्त आवास के समीप आदमकद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन श्रद्धाजंलि अर्पित किया … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला के हातिया में शिव गुरु चर्चा का हुआ आयोजन; उमड़ी शिव शिष्यों की भीड़… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

ईद-उल-जुहा पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की हुई बैठक; संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट की होगी प्रतिनियुक्ति; ड्रोन कैमरे से रखा जायेगा निगरानी। – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin