June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Jamtara babita jha News जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड राजनीति राज्य शहर

Jamtara news जामताड़ा में भाजपा नेत्री बबीता झा का स्वागत, गांव की महिलाओं के बीच किया साड़ी का वितरण… | Vananchal 24TV Live

Jamtara news जामताड़ा में भाजपा नेत्री बबीता झा का स्वागत, गांव की महिलाओं के बीच किया साड़ी का वितरण… | Vananchal 24TV Live
Spread the love

जामताड़ा में भाजपा नेत्री बबीता झा का स्वागत, गांव की महिलाओं के बीच किया साड़ी का वितरण…

(जामताड़ा, शिवपूजन सिंह)भाजपा नेत्री सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बबीता झा ने जामताड़ा प्रखंड के हरचंडी गांव का दौरा किया। इस दौरान महिलाएं व पुरुषों ने उनका भव्य स्वागत किया। श्रीमती झा को देखते ही गांव वाले में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। गांव वालों ने उन्हे फूल वह बुके देकर स्वागत किया। इस मौके पर श्रीमती झा ने कहा कि मैं आप लोगों के बीच आई हूं इसका एकमात्र कारण है कि अभी त्यौहार का सीजन है। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ का मौका है। मौके पर उन्होंने गांव के महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया। साथ ही बच्चे और बच्चियों को भी पोशाक दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि  ठंड का मौसम आ रहा है , लिहाजा, इसे देखते हुए गांव के लोगों के लिए कंबल और छोटे छोटे बच्चों के लिए स्वेटर का भी  इंतजाम किया जाएगा। भाजपा नेत्री ने कहा कि  लोगों की सेवा करना ही मेरा सबसे बड़ा धर्म और कर्म है। वहीं इस अवसर पर गांव के लोगों ने कहा कि गांव के कई ऐसे महिलाएं हैं जिनका विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन नहीं बन पाया है। साथ ही कई लोगों ने पीएम आवास नहीं बनने की बात कही। मौके पर श्रीमती झा ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों से बात कर विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन और पीएम आवास जैसी समस्याओं को समाधान करने की गुजारिश की । उन्होंने भरोसा दिलाया कि विधवा और वृद्धा पेंशन से कोई भी वंचित नहीं रहेगा। इसके साथ ही,  उन्होंने गांव की जो भी समस्या है उसका निदान करना पहली प्राथमिकता बताई। इस अवसर पर, बबीता झा को गांव के लोगों ने उपहार के तौर पर  खुशी-खुशी अपने खेत की सब्जी दिया। मौके पर सुंदरी हेंब्रम, कलावती मुर्मू, मुनी टू डू, सरस्वती मरांडी, चांदोरी मरांडी, सुहागिनी हादसा, लगोरी मुर्मू, रानी मरांडी, महामुनी सोरेन, शारदा देवी, निर्मला देवी, रमनी से मरांडी, जोबा मुनि मुर्मू सहित अन्य महिलाएं व पुरुष मौजूद थे।

Advertisements

Advertisements

Advertisements




Related posts

Saraikela News : जूपिटर सीमेंट के लिए अधिग्रहित जमीन को किस नियम के तहत श्री सीमेंट को किया गया हस्तांतरित,डीसी से मांगी गई जानकारी…. | Vananchal 24TV Live

admin

SARAIKELA NEWS : कपाली पुलिस ने एक अज्ञात बालिका का किया रेस्क्यू; पहुंचाया वन स्टाप सेंटर . . .

admin

Chandil News : हरेलाल महतो के नेतृत्व में आजसू कार्यकर्ताओं ने रेंजर कार्यालय घेराव किया, हाथियों को भगाने की दी चेतावनी… | Vananchal 24TV Live

admin