August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
hement-soren News झारखण्ड राँची राज्य

Hement Soren सभी आईजी, डीआईजी और एसपी से मुखातिब होंगे सीएम हेमंत सोरेन, 22 सितंबर को करेंगे समीक्षा बैठक…

Hement Soren सभी आईजी, डीआईजी और एसपी से मुखातिब होंगे सीएम हेमंत सोरेन, 22 सितंबर को करेंगे समीक्षा बैठक…
Spread the love

सभी आईजी, डीआईजी और एसपी से मुखातिब होंगे सीएम हेमंत सोरेन, 22 सितंबर को करेंगे समीक्षा बैठक…

रांची-सीएम हेमंत सोरेन 22 सितंबर को रांची के प्रोजेक्ट बिल्डिंग में प्रदेश के सभी आईजी रेंज डीआईजी और एसपी के साथ समीक्षा बैठक करने वाले हैं। इसके लिए पुलिस मुख्यालय तैयारियों में जुट गया है। पिछले कई दिनों से फिजिकली बैठक नहीं होने के कारण यह बैठक काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री की समीक्षा के पूर्व ही गृह सचिव राजीव अरूण एक्का और डीजीपी नीरज सिन्हा एक्टिव हो गए हैं। उन्होंने सभी जिलों के एसपी के साथ वीसी के जरिये तैयारियों का जायजा अब तक दो बार ले चुके हैं। सभी जिलों के एसपी को यह निर्देश दिया गया है कि वे अपने अपने जिलों के डाटा पूरी तरह से कंप्लीट कर रांची पहुंचे। कतई ऐसा ना हो कि सीएम किसी मामले की जानकारी चाहे और पुलिस अधीक्षकों को जानकारी देने में परेशानी हो जाए।
बताया जा रहा है कि सीएम हेमंत पुलिस के कामकाज, नक्सल अभियान, अपराधिक गिरोहों पर लगाम लगाने, खनिजों की अवैध तस्करी रोकने समेत अन्य विषयों पर समीक्षा बैठक करेंगे। इसके अलावा झारखंड पुलिस के द्वारा नक्सल अभियान में लगातार सफलताएं अर्जित की गई हैं। लेकिन दूसरे कई मोर्चों पर पुलिस फेल नजर आती है. फेल होने के पीछे संसाधनों की कमी को भी कारण बताया जाता है। ऐसे में मुख्यमंत्री के मीटिंग में सभी जिलों के एसपी अपने-अपने जिलों में मिले संसाधन को लेकर भी चर्चा करेंगे. राजधानी रांची सहित आज भी कई जिलों में थानों की स्थिति बेहद बदतर है, न ही थानों के पास वाहन हैं और ना ही उनका थानाभवन बेहतर स्थिति में है।इन सभी मामलों को लेकर गृह सचिव और डीजीपी के द्वारा भी मुख्यमंत्री के सामने बातें रखी जाएंगी।

Related posts

सरायकेला:एंटी नारकोटिक एक्टिविटी कैंपेन के तहत एकदिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

जमशेदपुर:डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजूकेशन में ग्रेजुएशन नाइट समारोह आज दिनांक 19 अगस्त 2023 शनिवार की शाम… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

स्कूल रूआर-2023 के तहत एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin