October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
gave instructions for a quick solution..... News Saraikela News: In the weekly Janata Milan the Deputy Commissioner met 60 complainants झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : साप्ताहिक जनता मिलन में 60 फरियादियों से मिले उपायुक्त, त्वरित समाधान के दिए निर्देश….. | Vananchal 24TV Live

Saraikela News : साप्ताहिक जनता मिलन में 60 फरियादियों से मिले उपायुक्त, त्वरित समाधान के दिए निर्देश….. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

 

सरायकेला Sanjay । जिला समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 60 फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल के पास पहुंचे। इस दौरान उपायुक्त कोविड मानको का अनुपालन सुनिश्चित कर आवेदन के माध्यम से बारी-बारी से लोगो की समस्याओं से अवगत हुए। जिसमें कुछ समस्याओं का तत्काल ही समाधान भी हुआ तो वहीं अन्य प्राप्त समस्याओं एवं शिकायतों के निवारण के लिए उसे संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवेदन हस्तांतरित किया गया।

Advertisements

आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भूमि संबंधित मामले, आवास योजना, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना, विधुत आपूर्ति, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समेत कई विभाग से संबंधित मामलों से उपायुक्त को अवगत हुए। उक्त मामलों के त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को लेकर संबंधित विभागीय पदाधिकारी को दूरभाष के माध्यम एवं कई विभाग को आवेदन हस्तांतरित करते हुए उक्त मामलो में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए समाधान करने के निर्देश दिए।

Advertisements

Advertisements

Advertisements




Related posts

“पूजनीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय” के जन्म जयंती के अवसर पर  उनकी प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

RAJNAGAR : JBKSS क्रांतिकारी नकुल महतो का आकस्मिक निधन से ख़ातियानी टीम में शोक की लहर।

admin

प्रखंड के सरवल गांव में बनने वाले एकलव्य विद्यालय निर्माण में ग्राम सभा की हो रही अनदेखी…ग्राम प्रधान – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin