August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Ranchi News: Peace committee meeting concluded at Angara police station. कोयलांचल क्राइम झारखण्ड राँची सुर्खियां

Ranchi News : अनगड़ा थाना में शांति समिति का बैठक संपन्न…. | Vananchal 24TV Live

Ranchi News : अनगड़ा थाना में शांति समिति का बैठक संपन्न…. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

अनगड़ा Arjun Kumar : दुर्गा पूजा व दशहरा को लेकर अनगड़ा थाना परिसर में थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में शांति समिति का बैठक किया गया । इस बैठक में अनगड़ा थाना क्षेत्र के सभी पूजा कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया. कमेटियों ने अपनी- अपनी समस्याएं रखीं ज‍िसमें पानी, बिजली, ट्राफिक और सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था शाम‍िल है.

Advertisements

थाना प्रभारी ने समाधान करने का आश्वासन दिया. उन्होंने पूजा कमेटि‍यों को भी आवश्यक दिशा- निर्देश दिए जिसमें पंडाल में सी सी टी वी अग्निशामक यंत्र, रोशनी की व्यवस्था सहित क्षेत्र में नशीली पदार्थों की खरीद – बिक्री एवं सेवन शामिल है साथ ही साथ नशीली पदार्थों का सेवन कर उत्पात मचाने वालों की जानकारी देने को कहा है ताकि इस पर रोक लग सके. पूजा शांतिपूर्ण सम्पन्न हो इसके ल‍िए प्रशासन नशे पर रोक, तेज़ वाहन चलाने वालों और छेड़खानी करने वालों की धरपकड़ करते हुए क्षेत्र की विधि व्यवस्था पर पैनी नज़र रखी जाएगी.

Advertisements

बैठक में खिजरी पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, प्रखंड प्रमुख दीपा उरांव, जिला परिषद सदस्य अनगड़ा पश्चिमी अनुराधा मुंडा, पूर्वी जिला परिषद राजेंद्र शाही मुंडा, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार महतो, पूर्व जिला अध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रखंड अंचल विकाश पदाधिकारी, कुंती देवी, मुखिया दुर्गा पाहन, रोशन मुंडा, मधुसूदन मंडा,राम कृष्ण चौधरी, रामपुरा महतो,सागर साहू, अब्दुल अलीम अंसारी, शंकर बैठा, संजय नायक, वीरेंद्र सिंह भोक्ता, घनेनाथ महतो, मनोज भट्टाचार्य, अजय महतो, गबेश्वर महतो सहित अन्य उपस्थित थे ।

Advertisements

Advertisements




Related posts

Ranchi News : शादी का प्रलोभन देकर किया यौन शोषण, शादी से किया इंकार, मामला दर्ज आरोपी गया जेल……

admin

मत्स्य-कच्छप अवतार के रूप में अपने भक्तों को दर्शन देंगे महाप्रभु श्री जगन्नाथ एवं बड़े भाई बलभद्र, विपदातारिणी के रूप में पूजी जाएंगी माता सुभद्रा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

चुआड़ विद्रोह के महानायक व स्वतंत्रता आंदोलन के प्रथम क्रांतिवीर वीर शहीद रघुनाथ महतो के 245वीं शहादत दिवस 5 अप्रैल पर विशेष . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin