October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela News: DC's bodyguard died on the spot in a road accident. कोल्हान क्राइम झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : सड़क दुर्घटना में डीसी के बॉडीगार्ड की हुई ऑन द स्पॉट मौत…..

Saraikela News : सड़क दुर्घटना में डीसी के बॉडीगार्ड की हुई ऑन द स्पॉट मौत…..
Spread the love

सड़क दुर्घटना में डीसी के बॉडीगार्ड

की हुई ऑन द स्पॉट मौत…..

सरायकेला Sanjay । सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला कांड्रा मुख्य मार्ग पर कोलडीपी पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की शाम घटी एक सड़क दुर्घटना में उपायुक्त के बॉडीगार्ड सुब्रतो महतो की ऑन द स्पॉट घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है

कि बॉडीगार्ड सुब्रतो महतो ड्यूटी खत्म करने के बाद अपनी बाइक से वापस अपने निवास दुगनी स्थित पुलिस लाइन की ओर जा रहे थे। तभी कोलडीपी पेट्रोल पंप के समीप विपरीत दिशा से आ रही स्कूटी से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें सुब्रतो महतो की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि स्कूटी सवार सियालजोड़ा निवासी कृष्णा कैवर्त भी दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना के साथ ही घटनास्थल पर पहुंची सरायकेला पुलिस ने घायल और मृतक को एंबुलेंस के माध्यम सदर अस्पताल पहुंचाया। और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts

Chaibasa : चाईबासा में 28 वर्षीय महिला को पत्थर से कुचल कर हत्या के आरोप में पति सहीत तीन सहयोगी को गिरफ्तार कर जेल भेजा….

admin

RAJNAGAR NEWS: राजनगर में नए अंचलाधिकारी रामा रविदास ने 27 वें अंचलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया।

admin

रामगढ़:सरस्वती विद्या मंदिर के पूर्व छात्र परिषद की बैठक हुई संपन्न… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin