August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela News: Sanatan culture will lead human society: Ashtami Rai झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक लाइफस्टाइल सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News :सनातन संस्कृति करेगा मानव समाज का नेतृत्व : अष्टमी राय  | Vananchal 24TV Live

Saraikela News :सनातन संस्कृति करेगा मानव समाज का नेतृत्व : अष्टमी राय  | Vananchal 24TV Live
Spread the love

सरायकेला Sanjay : संयुक्त सनातन गौरक्षा वाहिनी महिला मोर्चा के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर अष्टमी राय ने वाहिनी के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर ज़ीशान चौहान सहित वाहिनी के तमाम उच्चाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है.

Advertisements

रविवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती राय ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की बागडोर संभालना निश्चित तौर पर मेरे लिए गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक पल है. वाहिनी ने मुझ पर भरोसा जताते हुए जो जिम्मेवारी दी है उस पर शत प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगी. मैंने शुरू से ही लगातार सनातन संस्कृति और गौरक्षा के लिए समर्पित ढंग से कार्य किया है. संभवतः इसी वजह से मुझे प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभालने का सुअवसर मिला.

Advertisements

नई जिम्मेदारी को संभालने के लिए विशेष रूप से उत्सुक और उत्साहित हूं. बहुत जल्द संगठन विस्तार की प्रक्रिया पूर्ण कर प्रदेश कमिटी अपने काम में लग जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि सनातन संस्कृति न केवल भारतवर्ष बल्कि समूचे विश्व में व्याप्त मानव समाज की बुनियाद है. कालांतर में आधुनिकता और दमनकारियों के कुत्सित प्रयासों से मनुष्य बीच में थोड़ा सा दिग्भ्रमित ज़रूर हुए लेकिन आखिर कबतक अपनी विरासत से अछूते रहेंगे.

आज़ के दौर में एक बार पुनः संपूर्ण विश्व सनातन संस्कृति की महत्ता को समझते हुए उसकी पुनर्स्थापना की ओर एकजुट होकर बढ़ रहा है. एक सीमित अधिकार क्षेत्र के भीतर कार्य करते मैं भी विश्व की सबसे पुरातन संस्कृति की रक्षा एवं गौरक्षा के उद्देश्यों को पूर्ण करने को प्रतिबद्ध हूं.

युवा वर्ग से अपील है कि अपने को सनातन संस्कृति से विमुख न होने दें और खुद को गर्व के साथ सनातनी प्रहरी के रूप में प्रस्तुत करें. आने वाले समय में सनातन संस्कृति पूरी दुनिया में मानव समाज का नेतृत्व करते हुए अपना परचम लहरायेगा.

Advertisements




Related posts

नरेंद्र मोदी विचार मंच के जमशेदपुर महानगर का नितेश सिंह को जिला अघ्यक्ष बने… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:आगामी दुर्गा पूजा त्योहार के मद्देनजर आदित्यपुर-गम्हरिया में की जा रही तैयारियो का उपायुक्त ने किया समीक्षा; विधि व्यवस्था संधारण को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:एसपी डॉ विमल कुमार का सरायकेला जिले में अपराध कम करने का अनोखा पहल…

admin