October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela News: The chairman of the District Child Welfare Committee met the relatives of the deceased electrician. कोल्हान राजनीति राज्य सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : मृतक बिजली मिस्त्री के परिजनों से मिले जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष….

Saraikela News : मृतक बिजली मिस्त्री के परिजनों से मिले जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष….
Spread the love

मृतक बिजली मिस्त्री के परिजनों से मिले जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष….

सरायकेला (Sanjay) : जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रोहित महतो सरायकेला प्रखंड के सीनी सिदमा गांव पहुंचकर मृतक बिजली मिस्त्री नुनु महतो के परिजनों से मिले।

इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढाढस बंधाते हुए सांत्वना दी। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ने परिजनो को सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ लेने की अपील की। मृतक के बच्चों के पढ़ाई के लिए स्पोंशरशिप योजना की जानकारी दी। कहा सभी योजनाओं का लाभ दिलाने में बाल कल्याण समिति मदद करेगी। इस दौरान योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज की जानकारी देते हुए आवेदन करने की बात कही गयी।

जानकारी हो दो दिन पूर्व सीनी सिदमा के बिजली मिस्त्री नुनु महतो सीनी काली मंदिर के समीप प्रदीप साहू के घर में पत्तल बनाने की मशीन ठीक कर रहे थे इस दौरान बिजली करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी थी। उनके घर में पत्नी के अलावे तीन छोटे छोटे बच्चे है।

Related posts

SARAIKELA NEWS : अधिवक्ता परिषद् झारखण्ड की सरायकेला-खरसावां जिला एवं चान्डिल अनुमंडल के नये पद-धारियों व कार्यकारिणी समिति की हुई घोषणा; युवा अधिवक्ता छत्रपति महतो बने जिला अध्यक्ष… | Vananchal 24TV Live

admin

सरायकेला प्रखंड आपूर्ति कार्यालय पहुंचे गम्हरिया प्रखंड उपप्रमुख; 200 से ज्यादा लाभुकों की शिकायत पर पीडीएस दुकान को किया बंद; खाता एवं पीओएस मशीन किया जब्त; मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

एसडीएम ने किया टीकर पंचायत का औचक निरीक्षण, आंगनबाड़ी केंद्र में पोषाहार का गुणवत्ता का निरीक्षण पोषाहार चखा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin