October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
aditaypur-news Gamble News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ

Aditaypur news लॉटरी माफियाओं में हो सकती है अदावत | Vananchal 24TV Live

Aditaypur news लॉटरी माफियाओं में हो सकती है अदावत | Vananchal 24TV Live
Spread the love

लॉटरी माफियाओं में हो सकती है अदावत,लॉटरी-मटका चालू कराने को लेकर हो सकती है वारदात, चौकस हुई पुलिस…

(Adityapur, ए.के मिश्रा)सरायकेला खरसावां जिले में लाटरी माफियाओं में कभी भी, किसी वक्त जंग छिड़ सकती है. अंदर ही अंदर तनाव चरम पर पहुंचता प्रतित हो रहा है । दरअसल, आदित्यपुर थाना अंतर्गत दिंदली बाजार आदित्यपुर, और गम्हरिया बाजार मे जल्द लॉटरी मटका चालू करने को लेकर लॉटरी- मटका माफियाओं में आपसी गुटबाजी और वर्चस्व चरम पर है। कई गुट माफियाओं की अपनी-अपनी पहुंच पैरवी लगाने में जुटे हुए हैं , इसके साथ ही दलालों के साथ थाने के इर्द-गिर्द देखे जा रहे हैं।

Advertisements

सरायकेला जिला प्रशासन के द्वारा की गई छापेमारी और कई लोगों की गिरफ्तारी के बाद आदित्यपुर गम्हरिया में लॉटरी मटका बंद है।  लिहाजा,  लॉटरी-मटका माफिया दलालों के साथ थाने के आस-पास घूमते-फिरते देखा जा  रहा है  । मिली जानकारी के मुताबिक,  लॉटरी मटका माफियाओं मे चलाने के वर्चस्व को लेकर कभी भी दो-दो हाथ हो सकते हैं। चार मटका माफिया बजारे मैदान में रेट लगा रहे हैं । वही एक और नए माफियाओं की इंट्री की बात भी होने लगी है। जिनकी रेट ज्यादा होगी उन्हें चलाने की अनुमति मिल सकती है। 15 साल पहले आदित्यपुर दिंदली बाजार और गम्हरिया बाजार में चलाए जा रहे मटका माफिया अभी मैदाने रेट में सक्रिय दिख रहे हैं।

Advertisements

वही आर आई टी क्षेत्र के लॉटरी मटका माफिया , जमशेदपुर जुगसलाई के मटका माफिया और आदित्यपुर के मटका माफिया सभी अपने- अपने तरीके से दलालों के साथ आदित्यपुर थाना के समीप देखे जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार जिन की रेट ज्यादा होगी उन्हें चलाने की अनुमति मिल सकती है। वही आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार ने  बताया  कि  उनकी मौजूदगी में कभी नहीं चालू हो सकता है । आदित्यपुर दिंदली एवं गम्हरिया अड्डे पर अपराधी किस्म के लोगों का भी जमावड़ा लगता है। जिससे कभी भी बड़ी घटनाएं घट सकती है। लॉटरी में गरीब मजदूरों की गाढ़ी कमाई लूटा ली जाती है ।

लॉटरी मटका माफिया द्वारा धड़ल्ले से मटका का खेल शीघ्र चालू कर दिए जाने की चर्चा जोरों से चौक चौराहे पर चल रही है।जो क्षेत्र में आम जनों में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना है कि बाजी कौन मारता है। टेंडर किसके हाथ लगती है और कब तक चालू होता है ?  । हालांकि,जिस तरह से क्षेत्र में गैर-कानूनी  कारोबार पनप रहे हैं, अपराध बढ़ रहे हैं। इससे और अपराध बढ़ेंगे ।जिससे प्रशासन के लिए चुनौती और आम जनता के लिए सर दर्द बना रहेगा ।  वैसे ,आदित्यपुर थाना प्रभारी के सख्त बयान कि,  किसी भी कीमत पर उनके रहते लाटरी-मटका नहीं चलेगा, इससे आम जनता के लिए राहत और सकून भरा है।

 

Advertisements




Related posts

Ranchi : जनप्रतिनिधि से दुर्व्यवहार को लेकर भड़के भाजपा नेता व कार्यकर्त्ता, किया नामकुम अंचल कार्यालय का घेराव, मांगनी पड़ी जनप्रतिनिधियों से माफी….. | Vananchal 24TV Live

admin

बंद पड़े अभिजीत कंपनी से अल्युमिनियम प्लास्टिक कॉपर तार चोरी करने के आरोप में सरायकेला पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार, एक नामजद सहित अन्य आरोपी फरार… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

RAJNAGAR NEWS : रक्तदान शिविर को सफल बनाने हेतु बजरंग बली पूजा कमेटी की बैठक समपन्न। आपका एक प्रयास किसी को जिंदगी बचा सकता है।इसलिए स्वेच्छा से रक्तदान करें : मनोज पटनायक

admin