August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela News : Cycle rally organized on the occasion of National Sports Day..... कोल्हान सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर साइकिल रैली का हुआ आयोजन…..

Saraikela News : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर साइकिल रैली का हुआ आयोजन…..
Spread the love

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर साइकिल रैली का हुआ आयोजन…..

सरायकेला। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिला ओलंपिक संघ के नेतृत्व में जिला के चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ प्रखंड गौरांगकोचा ब्लॉक चौक से चौका तक साइकिल रैली निकाली गई। जिसमें सरायकेला-खरसावां जिला साइकिलिंग एसोसिएशन के महासचिव दिलीप कुमार गुप्ता, इचागढ़ प्रखंड के बीडीओ कुकू महतो, सीओ भोला शंकर महतो, ईचागढ़ प्रखंड के प्रखंड कृषि पदाधिकारी धनराज महतो, जनसेवक शिव कुमार साहू, निरंजन महतो, बुधनी कुमारी एवं शंभू पाल द्वारा मेजर ध्यानचंद के फोटो पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण करके साइकिलिंग रैली निकाली गई।

मौके पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित होकर बच्चों को हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली रवाना किए। इस अवसर पर साइकिल रैली के आयोजन में बालक एवं बालिकाओं का जमावड़ा रहा। जिसमें बालक वर्ग में प्रेमचंद टूडू प्रथम स्थान पर, कानका महतो द्वितीय स्थान पर और सुकलाल मुर्मू तीसरा स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में रूंपा रजक प्रथम स्थान, लक्ष्मी गोराई दूसरा स्थान एवं रेवती महतो तीसरा स्थान पर रहे। सभी को सरायकेला जिला साइकलिंग एसोसिएशन महासचिव दिलीप कुमार गुप्ता द्वारा टी-शर्ट देकर पुरस्कृत किया गया।

Related posts

Saraikela News : मामला नाबालिग मोहन मार्डी के थाना हाजत में मौत का: सिञ दिसोम देस पारगाना उसूल पिंडा ने बैठक कर दोषी को फांसी की सजा देने की मांग की —-

admin

बतौर यजमान सरायकेला बीडीओ ने अष्ट भैरव की आराधना कर क्षेत्र के सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

आदित्यपुर में पुलिस का खौफ खत्म , वन भूमि पर बोरिंग की सूचना देने वाले छात्र को अपराधियों ने पीटा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin