October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
dakbangla rajnagar Newly elected JIP President Sonaram Bodra took charge. News Rajnagar Block चुनाव जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राजनीति लाइफस्टाइल सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

RAJNAGAR NEWS : राजनगर में जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने किया  डाक बंगला निर्माण कार्य का शिलान्यास। 38 लाख 32 हजार की लागत से तैयार होगा, डाक बंगला।

RAJNAGAR NEWS : राजनगर में जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने किया  डाक बंगला निर्माण कार्य का शिलान्यास। 38 लाख 32 हजार की लागत से तैयार होगा, डाक बंगला।
Spread the love

राजनगर में जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने किया  डाक बंगला निर्माण कार्य का शिलान्यास। 38 लाख 32 हजार की लागत से तैयार होगा, डाक बंगला।

 

सरायकेला जिले के राजनगर प्रखंड परिसर में किसान भवन के समीप बनेगा डाक बंगला। जिसका विधिवत शिलान्यास गुरुवार को किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा उपाध्यक्ष श्रीमती मधुश्री महतो, एवं राजनगर भाग 15 मालती देवगम, , भाग 16 से सुलेखा हांसदा,एवं भाग 17 कि जिला परिषद श्रीमती आमोदिनी महतो उपस्थित थे। जिनके द्वारा शिलान्यास डाक बंगला निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। बता दें कि यह डाक बंगला कुल 38लाख 32 हजार की लागत से निर्मित होगा। बता दें कि यह राजनगर प्रखंड में पहला मौका है जब जिला परिषद के द्वारा प्रदत राशि से डाक बंगला का निर्माण किया जा रहा है। डाक बंगला निर्माण कार्य संवेदक M S रंजन कुमार राऊत (दिलीप रावत ) के द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष धर्मा मुर्मू ,प्रखंड प्रमुख ओलिभ ग्रेस कुल्लू ,अंचलाधिकारी धनंजय कुमार, बीडीओ डांगुर कोड़ाह समेत, प्रखंड समन्वयक सावन सोय,बीस सूत्री सदस्य नींबू महाकुड़  एवं गणमान्य पदाधिकारी समाजसेवी नरेन्द्र कुमार महतो,मुकंदर नायक(मोटू)विशाल सुंडी,सन्नी माझी,करण माझी,सुरेश राऊत, अशोक राऊत, चंडी पाल उपस्थित थे।

 

Related posts

Chandil स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य मेला में पंहुचे ईचागढ़ विधायक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Chandil News : दीपावली व बंदना पर्व के शुभ अवसर पर डोबो बस्ती में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता बना जर्मन 11 डोबो…

admin

SARAIKELA NEWS : शहरी आजीविका मिशन के तहत महिला उद्यमियों के छह दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ . . .

admin